GT हुआ क्वालीफाई, 3 स्‍थानों के लिए 5 टीमों में फंसा पेच, आज MI के भाग्‍य का होगा फैसला! समझें पूरा गणित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में सोमवार को प्‍लेऑफ की पहली टीम के नाम की औपचारिक घोषणा हो गई. गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर टॉप-4 टीमों में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. दिल्‍ली कैपिटल्‍स और एसआरएच पहले ही प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं. ऐसे में प्‍लेऑफ में जगह बनाने के लिए केवल तीन स्‍पॉट खाली है और इसके लिए 5 दावेदार मैदान में हैं. आज मुंबई इंडियंस और लखनफ सुपर जायंट्ससको लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट हो सकती है. आइये हम आपको बताते हैं कि किस टीम के पास अगले चरण में पहुंचने के कितने प्रतिशत चांस हैं और उन्‍हें ऐसा क्‍या करना होगा कि वो प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की कर लें. (IPL)

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स. महेंद्र सिंह धोनी की टीम अपने 13 मैच खेल चुकी है और उसके पास सात जीत के साथ 15 अंक मौजूद हैं. अपना आखिरी मैच जीतकर सीएसके 17 अंकों तक पहुंच सकती है. फिलहाल मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्‍स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात के पास उनसे ज्‍यादा अंक प्राप्‍त करने का मौका है. ऐसे में सीएसके को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. (IPL) पंजाब किंग्‍स: शिखर धवन की टीम के पास 12 मैचों में 12 अंक हैं. बाकी दो मैच जीतकर पंजाब 16 अंकों तक पहुंच सकती है. उन्‍हें अपने दोनों मैच जीतने के साथ-साथ यह उम्‍मीद करनी होगी कि चेन्‍नई लखनऊ और बैंगलोर में से कम से कम दो टीमें ऐसी हों जो एक मुकाबला अपना हार जाएं ताकि आईपीएल प्‍लेऑफ में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट तक बात ना पहुंचे. (IPL) मुंबई इंडियंस. मुंबई के पास 12 मैचो में सात जीत के साथ 14 अंक हैं. रोहित शर्मा की टीम 18 अंकों तक पहुंचकर टॉप-2 का एडवांटेज भी उठा सकती है. यह तभी संभव है जब वो अपने बाकी बचे दोनों मैच जीते. साथ ही मुंबई इंडियंस को यह उम्‍मीद करनी होगी कि सीएसके, आरसीबी लखनऊ सुपर जायंट्स में से कोई दो टीमें अपना एक मैच गंवा दें. अगर एक जीत के साथ 16 अंकों पर मुंबई फंसती है तो वो खराब नेट रन रेट के कारण टॉप-4 से भी बाहर हो सकती है. (IPL) कोलकाता नाइटराइडर्स. नीतीश राणा की कप्‍तानी वाली टीम के पास 13 मैच खेलने के बाद 12 अंक हैं. उनके पास प्‍लेऑफ में पहुंचने के चांस बेहद कम हैं. आखिरी मैच जीतकर वो 14 अकों तक पहुंच सकते हैं. हालांकि इस जीत के बाद भी उन्‍हें अन्‍य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करना होगा. पंजाब और राजस्‍थान 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं. प्‍लेऑफ के लिए बने रहने के लिए उन्‍हें उम्‍मीद करनी होगी कि आरसीबी और पंजाब अपना कम से कम एक मैच गंवा दें. (IPL) लखनऊ सुपर जायंट्स. नए कप्‍तान क्रुणाल पंड्या की कप्‍तानी वाली टीम के बाकी दो मैच एमआई और केकेआर के खिलाफ हैं. वो 12 मैचों में 13 अंक प्राप्‍त कर चुके हैं. दोनों मैच जीतकर वे आसानी से प्‍लेऑफ में पहुंच सकते हैं लेकिन एक भी हार उनके लिए घातक साबित हो सकती है. ऐसे में पांच टीमों के पास उन्‍हें पीछे छोड़ने का मौका बन जाएगा. (IPL) राजस्‍थान रॉयल्‍स. संजू सैमसन की टीम के पास 13 मैचों में 12 अंक हैं. वो 14 अंकों तक पहुंच सकते हैं. उनके लिए प्‍लेऑफ में पहुंचना काफी कठिन है. अपना आखिरी मैच जीतने के बाद राजस्‍थान को यह उम्‍मीद करनी होगी कि मुंबई, लखनऊ और बैंगलोर अपने आखिरी दोनों मैच हार जाएं ताकि नेट रन रेट के आधार पर वो जगह बना सकें. (IPL) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर. फाफ डु प्‍लेसिस की कप्‍तानी वाली टीम 12 मैचों में 12 अंक पर है. वो बाकी दो मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंच सकती है. दोनों मैच जीतने के बावजूद भी आरसीबी को नेट रन रेट की फाइट लड़नी होगी. इस मामले में उनका मुकाबला चेन्‍नई, लखनऊ, मुंबई और पंजाब से हो सकता है. (IPL)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें