Karnataka New CM Decision Live: सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार, कौन होगा कर्नाटक का नया सीएम? कांग्रेस भी पसोपेश में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु/नई दिल्ली. कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर कांग्रेस मंथन कर रही है. पार्टी नेताओं की बेंगलुरु और दिल्ली में बैठकों का सिलसिला जारी है. दरअसल, कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कर्नाटक के सीएम की दौड़ में शामिल सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं एवं विधानसभा चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में पार्टी किसी को भी नाराज करने का जोखिम नहीं उठा सकती.

इस बीच, कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की राय जानने के बाद तीनों पर्यवेक्षकों ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और ऐसे में पूरी निगाहें पार्टी आलाकमान पर टिक गई हैं. सूत्रों का कहना है कि पार्टी के तीनों पर्यवेक्षकों ने खड़गे को रिपोर्ट सौंप दी है और अब खड़गे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर फैसला करेंगे.

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें