
नई दिल्ली. Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी करके देश सेवा करने के इच्छुक युवा अभ्यर्थियों के लिए कई विभागों में आवेदन करने का सुनहरा मौका है. यह भर्तियां यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) एग्जाम के माध्यम से निकाली है. इसके लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है. आवेदन करने की लास्ट डेट आज है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आज ही UPSC CAPF एग्जाम के तहत CRPF, BSF, ITBP, SSB और CISF के लिए आवेदन कर सकते हैं. कुल पदों की संख्या 322 है.
उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. खास बात यह है इन पदों पर महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की उम्र 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं 20 साल से अधिक वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/फिजिकल स्टैंडर्ड/फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
UPSC Bharti के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या
- BSF- 86 पद
- CRPF- 55 पद
- CISF- 91 पद
- ITBP- 60 पद
- SSB- 30 पद
- कुल- 322 पद
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Job news, UPSC, Upsc exam
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 09:31 IST









