GT vs SRH: भुवनेश्वर कुमार से निकला सीजन का दूसरा पंजा, 3 गेंद में झटके 3 विकेट, फिर भी हाथ नहीं लगी हैट्रिक!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में 5 विकेट अपने नाम किए.
गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में प्लेऑफ के लिए टीमों के बीच कड़ी जंग देखने को मिल रही है. पिछले साल की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने भी हैदराबाद (GT vs SRH) को शिकस्त देकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. गुजरात की तरफ से पहले बैटिंग करते हुए युवा बैटर शुभमन गिल ने आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी ठोकी. लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, यह करामात स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की थी.

भुवनेश्वर ने इस मैच के अपने शुरुआती ओवर में पहला विकेट लिया. उसके बाद मैच के आखिरी ओवर में भुवी ने तहलका मचा दिया. इस ओवर की शुरुआती 3 गेंद पर उन्होंने 3 विकेट मिले. इसके बावजूद भुवनेश्वर के नाम हैट्रिक नहीं आई. पहली दो गेंद पर भुवनेश्वर ने 2 विकेट चटका दिए. इसके बाद हैट्रिक बॉल पर भुवी ने बैट्समैन को रन आउट कर दिया. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने एक और बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया. मैच में भुवनेश्वर के नाम कुल 5 विकेट आए. यह इस सीजन का दूसरा पंजा है, इससे पहले मार्क वुड यह कारनाम कर चुके हैं.

मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर

शुभमन गिल की सेंचुरी पड़ी भुवनेश्वर के पंजा पर भारी, हैदराबाद पर एकतरफा जीत, प्लेऑफ में पहुंचा गुजरात

189 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के सामने गुजरात के 2 गेंदबाज काफी थे. मोहम्मद शमी ने आते ही हैदराबाद के बैटर्स को रिमांड पर लिया. उन्होंने पहले ओवर से विकेटों का सिलसिला शुरू किया. उसके बाद मोहित शर्मा ने भी अपना कमाल दिखाया. दोनों प्लेयर्स ने कुल 4-4 विकेट अपने नाम किए. गुजरात ने इस मैच को 34 रन से अपने नाम कर लिया. मोहम्मद शमी इन 4 विकेटों के साथ पर्पल कैप की रेस में एक बार फिर टॉप पर आ चुके हैं.

Tags: Bhuvneshwar kumar, IPL 2023, SRH

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें