अतीक अहमद ने साबरमती जेल में बनवाई थी वसीयत, शबाना के बेटे को दे दी दुबई की प्रॉपर्टी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. माफिया अतीक अहमद (Mafia Atiq Ahmed) ने साबरमती जेल (Sabarmati Jail) में रहते हुए एक वसीयत बनवाई थी. इसमें उसने अपनी करीबी शबाना के बेटे आरिफ एमबीए को बेशकीमती प्रॉपर्टी सौंपने की बात कही है. ये प्रॉपर्टी दुबई में है. पुलिस का कहना है कि आरिफ कई बार अतीक से मिलने जेल पहुंचा था जबकि उसकी मां शबाना भी साबरमती जेल आया करती थी या फिर फोन पर घंटों बातें करती थी. खबरें यह भी हैं कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी शबाना पर बहुत भरोसा करती थी. हालांकि शाइस्‍ता को दुबई की प्रॉपर्टी और उसे आरिफ के नाम करने की जानकारी है या नहीं, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शबाना और उसके बेटे आरिफ ने कई बार साबरमती जेल में अतीक अहमद से मुलाकात की थी. शबाना, अतीक अहमद की बेहद करीबी थी. बताया जा रहा है कि अतीक अहमद ने साबरमती जेल में रहते हुए एक वसीयत बनवाई थी और उस वसीयत के मुताबिक अतीक अहमद ने दुबई की अपनी कीमती प्रॉपर्टी शबाना के बेटे आरिफ एमबीए के नाम पर कर दिया था. कहा जाता है कि शाइस्ता को अशरफ की पत्नी जैनब से बहुत ज्यादा भरोसा शबाना पर था.

अशरफ के साले सद्दाम ने किया था विरोध, दुबई में कराया था बड़ा निवेश
अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ अहमद के साले सद्दाम को जैसे ही इस बात की भनक लगी कि अतीक अहमद ने अपनी दुबई की कीमती प्रॉपर्टी शबाना के बेटे आरिफ एमबीए के नाम पर कर दी है तब सद्दाम ने इसका विरोध किया था. जैसे ही अतीक अहमद ने दुबई की प्रॉपर्टी आरिफ एमबीए के नाम पर की, उसके बाद सद्दाम और शबाना के बेटे आरिफ एमबीए के बीच तनातनी हो गई थी. जांच में निकल कर यह बात सामने आई है कि सद्दाम के कहने पर या सद्दाम के संपर्क का फायदा उठाकर अतीक अहमद ने दुबई में इन्वेस्ट किया था.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

सद्दाम की पुलिस को तलाश, दुबई भाग जाने की खबर
सूत्रों के मुताबिक बरेली पुलिस ने जैसे ही सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सद्दाम को इनामिया बदमाश घोषित किया. सद्दाम दुबई फरार हो गया. जांच में निकल कर सामने आया है कि अतीक अहमद ने दुबई में ना केवल प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया था बल्कि वहां पर अन्‍य व्यापार में भी पैसा लगाया था. ये सब काम सद्दाम के जरिए पूरे हुए थे.

शाइस्‍ता के लिए बड़ा झटका 
अतीक के द्वारा आरिफ एमबीए के नाम पर दुबई की प्रॉपर्टी किए जाने की बात जैसे ही शाइस्ता के सामने आएगी जाहिर तौर पर सहायता के लिए यह सबसे बड़ा झटका होगा. पुलिस जांच में यह भी निकल कर सामने आया है कि अतीक अहमद ने सऊदी अरब में प्रयागराज के करेली के एक कारोबारी के जरिए कारोबार में पैसे लगाए थे. इसके दस्तावेज वकील सौलत हनीफ के पास है. वकील सौलत हनीफ ने पुलिस पूछताछ में इस बात को स्वीकारा है. फिलहाल, जांच एजेंसी अतीक अहमद के विदेश की प्रॉपर्टी और कारोबार में लगाए गए धन की कुंडली निकाल रही है.

Tags: Atiq Ahmed wife Shaista, Gujarat Police, Mafia Atiq Ahmed, Sabarmati Jail

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें