
CISF Jobs : यूपी बोर्ड से 12वीं पास करने वाले अभिषेक सेना, पुलिस या सीआईएसएफ जैसे किसी बल में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं. शारीरिक रूप से फिट अभिषेक जानना चाहते हैं कि सीआईएसएफ में 12वीं के बाद कैसे भर्ती हो सकते हैं और उनके पास क्या विकल्प हैं. अभिषेक जैसे कई अन्य युवा सीआईएसएफ में भर्ती होने का तरीका जानना चाहते हैं. सीआईएसएफ के बारे में बता दें कि यह सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसा ही केंद्रीय पुलिस बल है. जिसका काम मुख्यरूप से सरकारी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दिल्ली मेट्रो, एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्रों आदि की सुरक्षा करना है. सीआईएसएफ का पूरा नाम सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है.
सीआईएसएफ में 12वीं के बाद हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुआ जा सकता है. सीआईएसएफ में इन पदों पर भर्ती होने के बाद अच्छी सैलरी और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं.
सीआईएसएफ में कितनी मिलती है सैलरी
सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के बाद वेतनमान पे लेवल-4 (25,500-81,100/- पे मैट्रिक्स में) होगा. वहीं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का वेतनमान पे लेवल-5 (29,200-92,300/- पे मैट्रिक्स में ) होगा.
CISF में हेड कांस्टेबल और एएसआई पद के लिए योग्यता
सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती होने के लिए उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियामानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलती है. साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
शारीरिक मापदंड
हेड कांस्टेबल पद के लिए जनरल, एससी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और सीने का साइज 180 सेमी (बिना फुलाए) होना चाहिए. सीना कम से कम 5 सेमी फूलना जरूरी है. जबकि हेड कांस्टेबल पद के लिए लंबाई कम से कम 165 सेमी होनी चाहिए. सीना बिना फुलाए 77 सेमी होना जरूरी है. डिटेल जानकारी सीआईएसएफ के ऑफिशियल भर्ती नोटिफिकेशन में मिलेगा.
सीआईएसएफ में भर्ती होने की प्रक्रिया क्या है ?
सीआईएसएफ अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी करता है. भर्ती आने पर आवेदन करें. इसके बाद कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. जिसमें शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता का टेस्ट होगा. इसमें पास होने वालों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा होगी. आजकल लिखित परीक्षा ऑनलाइन होती है. इन दो परीक्षाओं में पास होने के बाद मेडिकल टेस्ट होगा.
ये भी पढ़ें
पुलिस ऑफिसर का रोल निभा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, जानें रियल में कितनी हैं पढ़ी-लिखी
CBSE Result 2023 : पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, बेटी घर संभालते हुए 12वीं में लाई 92% मार्क्स
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CISF, Job and career, Jobs news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 05:02 IST









