गर्मी के भयंकर प्रकोप में राजस्थार का यह शहर, सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निखिल स्वामी/ बीकानेर. गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री के पार चला गया. जिससे बीकानेर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. गर्मी बढ़ने से शहर के मुख्य मार्गो के किनारे पानी के कैम्पर रखे गए है और तरल पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई है. ऐसे में ज्यूस की दुकानों में लोगों की भीड़ नजर आई.
वही तेज धूप के चलते शहर की सड़कों पर मानो कर्फ्यू लग गया हो. शहर के के ई एम रोड, जस्सूसर गेट, गोगागेट, फड़बाजार, गंगा शहर आदि जगहों पर बेला का शरबत, दही, लस्सी, गन्ने का ज्यूस, केला, अनार, मौसमी सहित कई फलों के ज्यूस पीते हुए नजर आए. दुकानदार पवन रांकावत ने बताया कि गन्ने का ज्यूस 20 रुपए, मौसमी का 40, केला का 30, नारियल 50 आदि के बेचे जा रहे है. इन दिनो गर्मी में अच्छी खासी बिक्री हो रही है.

तरबूज और खरबूजा की मांग बढ़ी

आपके शहर से (बीकानेर)

शहर के हाईवे किनारे इन दिनो ग्रामीण लोग ट्रक भरकर तरबूज और खरबूजा लेकर आए है. ऐसे में यहां शाम होते ही काफी भीड़ लगानी शुरू हो जाती है. शहर के पूगल रोड, नोखा रोड, गंगानगर रोड और जयपुर रोड पर कई ग्रामीण लोग तरबूज और खरबूजा बेच रहे है. यह महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश से लेकर आते है. दुकानदार शंकर ने बताया कि खरबूजा और तरबूज 30 से 40 रूपए किलो बेच रहे है. कई दुकानदार तो देर रात तक बैठे रहते है.

Tags: Bikaner news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें