IPL 2023 : लखनऊ में होने जा रहे IPL मैच में गोरखपुर वालों को 50 परसेंट डिसकाउंट, 16 मई को लखनऊ में होगा यह मैच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ. 16 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर होगी. लखनऊ की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का अपने होम टाउन में यह अंतिम मैच है. इस खास मैच के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला गोरखपुर में मैच की टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ की नगरी के लोगों को टिकट 50 फीसदी सस्ता मिलेगा.

आपको खास बात बता दें कि गोरखपुर के लोगों के लिए गोरखपुर में ही टिकट बेचे जा रहे हैं ताकि वहां के लोग वहीं पर टिकट खरीदें और लखनऊ आकर इस मैच का लुत्फ इकाना स्टेडियम उठा सकें. गोरखपुर में जो भी क्रिकेट प्रेमी हैं वो वहीं से टिकट खरीद कर शाम 7:30 बजे खेले जाने वाले इस मैच का आनंद लखनऊ आकर ले सकते हैं.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

50% डिस्काउंट पर मिल रहे आईपीएल मैच के टिकट

आपको बता दें कि पहले जो टिकट 1250 रूपए और 1650 रूपए तक बिकते थे वही अब टिकट करीब 1000रूपए के बेचे जा रहे हैं. यह कोई नई बात नहीं है. जब इस तरह से टिकट किसी खास जिले के लिए कम किए गए हों बल्कि इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव शुक्ला के गृह जनपद कानपुर को भी छूट दी जा चुकी है.

इस तरह हुआ उतार-चढ़ाव

आईपीएल मैच की शुरुआत में टिकट को काफी महंगा रखा गया था. हजारों में टिकट की कीमतें थी. यही वजह है कि एक से 2 मैच में इकाना स्टेडियम की ज्यादातर सीटें खाली रही थी. जिसके बाद फिर से टिकट के दाम गिरा दिए गए थे ताकि दर्शक आएं और मैच का लुफ्त उठाएं. सबसे कम दाम का जो टिकट रखा गया था वो था 500 रूपए का. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के आने की वजह से एक बार फिर से आईपीएल मैच के टिकट के दाम बढ़ा दिए गए थे. लोगों ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए महंगे दामों पर टिकट खरीदे भी थे.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया ट्वीट

गोरखपुर के लोगों को आईपीएल मैच की टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसकी जानकारी खुद लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से टि्वटर हैंडल पर ट्वीट करके दी गई. इसमें यह भी लिखा गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स का अपने होम टाउन लखनऊ में यह इस साल के आईपीएल का आखिरी मैच है. ऐसे में गोरखपुर के लोग इस मैच का लुत्फ उठाना न भूलें.

यहां से खरीदें टिकट

अगर आप गोरखपुर में है तो कल होने वाले मैच का टिकट सुबह तड़के ही कल्प निर्माण दा 90S कैफे वृंदावन टावर, मेडिकल कॉलेज रोड राप्तीनगर-3 पर पहुंच जाएं. यहां से आप को टिकट तुरंत मिल जायेगा.

Tags: Lucknow news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें