यूपी निकाय चुनाव में 50 लाख का गुटखा और पूड़ी डकार गए कार्यकर्ता, हैरान करने वाले हैं कई आंकड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/ प्रयागराज. यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं . विजयी मेयर और पार्षद जीत के उल्लास में सराबोर हैं. ऐसे में सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के खान-पान ने सबको चौकाया है. आपको सुनकर हैरानी होगी कि प्रयागराज में कार्यकर्ताओं और समर्थकों नेलगभग 50 लाख का गुटखा और पूरी सब्जी खा गए.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

चुनाव आयोग की तरफ से प्रत्याशियों के खर्चे का डाटा सार्वजनिक किया गया है. 1514 उम्मीदवारों में 1468 ने अब तक चुनाव में हुए खर्चे का विवरण दे दिया है. खास बात यह है कि खानपान में खर्च हुए 50 लाख में लगभग 9 लाख का पान मसाला और 41 लाख की पूरी सब्जी बताई गई है. इस बार प्रत्याशियों ने लिखकर पान मसाला में खर्च हुए राशि का विवरण दिया है जबकि चुनाव आयोग में इस खर्च कोई विशेष कॉलम नहीं है.

प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा दिया

महीने भर चले इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की खूब बल्ले-बल्ले रही. कार्यालय में सुबह नाश्ता से लेकर खाना-पीना और गुटका मसाला की भरमार रही. उम्मीदवारों ने पान मसाला में खर्च हुए पैसे को भी लिख कर दिया है. प्रयागराज के महापौर प्रत्याशियों का अब तक 4 करोड़ रुपए के खर्च का ब्यौरा आ चुका है. वहीं पार्षद उम्मीदवारों ने साढ़े पांच करोड़ रुपए खर्च करने का विवरण दिया है.

खर्च करने में पार्टी उम्मीदवार अव्वल

महापौर अध्यक्ष पद पर चारों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के खर्चे सबसे ज्यादा है. जबकि छोटे दल और निर्दलीय के खर्चे कम है. इसी प्रकार से पार्षद पद पर सपा और भाजपा के उम्मीदवार खर्च करने में सबसे आगे रहे. बावजूद किसी भी प्रत्याशी का खर्च निर्धारित खर्च सीमा से अधिक नहीं है. महापौर के प्रत्याशियों का सबसे ज्यादा खर्च वाहनों और लंच डिनर पर हुआ है. रैली सभा रोड शो वाहन जुलूस पर भी लाखों रुपए खर्च किए गए हैं. चुनाव प्रचार सामग्रियों में पोस्टर बैनर होर्डिंग फ्लेक्स बिर्लाकॉर्प स्पीकर पर 88 लाख रूपया तक खर्च किया गया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें