सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है. वहीं मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान के लिए समर्पित माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर मंगलवार के दिन पवन पुत्र बजरंगबली को कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो राम भक्त हनुमान शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं.
ज्योतिषाचार्य पं. कल्कि राम बताते हैं कि कलयुग में बजरंगबली ही एक ऐसे देवता हैं, जिनकी अगर सच्चे मन से आराधना की जाए तो सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. खासकर जेष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को अगर पवन पुत्र को लाल कपड़ा, लड्डू, तुलसी का पत्ता, सिंदूर और ध्वज अर्पित किया जाए तो जीवन में आए तमाम क्लेश दूर हो जाते हैं. हनुमान चालीसा में भी लिखा है “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा” अगर आप विकट परिस्थितियों में हैं तो आप हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें, बजरंगबली अति शीघ्र समस्या का समाधान करेंगे.
लाल कपड़ा चढ़ाएं
अगर आप किसी से परेशान हैं और आपको समाधान नहीं मिल रहा है तो आप मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में बजरंगबली के समक्ष लाल वस्त्र चढ़ाएं. ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है.
आपके शहर से (अयोध्या)

इत्र की खुशबू के नाम पर केमिकल की भरमार, कैसे पता करें परफ्यूम असली या नकली

Covid-19: अगर हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव, तो भूल से भी न करें ये काम, जानें एक्सपर्ट की सलाह

झांसी DM रविंद्र कुमार के जीवन पर आधारित किताब ‘सपनों के सारथी’ का विमोचन, युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

Avadh University: एडमिशन डेट बढ़ी; अब जून में इस तरीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी की जीत के पर्दे के पीछे ये हैं नायक, जबर्दस्त रणनीति से विपक्ष को दी पटखनी

Amethi News: बाल विकास विभाग ने संभाली कुपोषण दूर करने की बागडोर, जानें विभाग का मास्टर प्लान

UP Nikay Chunav Results: अलीगढ़ में हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप, विवेक बंसल और BJP की थी सांठगांठ

Aadhar Card बनाने का खर्च 20 हजार रुपये, आखिर क्या है इसके पीछे का खेल? जानकर रह जाएंगे दंग

वट सावित्री व्रत के दिन ही है एक और अमावस्या, जानें चित्रकूट के महंत से इसका महत्त्व

CISCE Board Topper Story: 12th में आए 97%, पाया टॉप 8वां स्थान, कृतिका सोनकर बनना चाहती है IAS

Kannauj News: कन्नौज में टीबी से निजात को लेकर आज से महाअभियान शुरू, स्वास्थ विभाग करेगा फ्री इलाज
तुलसी का पत्ता
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, मंगलवार के दिन हनुमानजी को तुलसी का पत्ता चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतों का समाधान मिलता है.
लड्डू करें अर्पित
बजरंगबली को लड्डू बहुत पसंद है, अगर कोई दंपति संतान प्राप्त की इच्छा रखता है तो उसे हर मंगलवार के दिन हनुमानजी को लड्डू अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से इच्छा अनुसार लाभ मिलेगा.
ध्वज का करें दान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर मंगलवार के दिन अगर आप केसरिया रंग का ध्वज बजरंगबली को अर्पित करते हैं तो सभी प्रकार की समस्याएं जल्द ही दूर होती हैं.
सिंदूर करें अर्पित
पवन पुत्र को नारंगी रंग का सिंदूर प्रिय होता है. मंगलवार के दिन अगर आप हनुमानजी के मंदिर में जाकर पवन पुत्र को सिंदूर अर्पित करते हैं तो ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Lord Hanuman, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 22:24 IST








