Success Story : मंदिर को बनाया स्टडी कॉर्नर, यूट्यूब से की पढ़ाई, बिना कोचिंग के रेलवे में पाई दो नौकरियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Success Story : कहते हैं कि यदि आप कुछ चाहते हैं तो पूरी कायनात उससे मिलाने की कोशिश करती है. कुछ ऐसी ही कहानी है बोन्था तिरुपति रेड्‌डी की. 27 साल के बोन्था तिरुपति रेड्‌डी ने बेहद कम संसाधनों के साथ रेलवे में दो बार सरकारी नौकरी पाई. बोन्था रेड्‌डी को सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करनी थी. लेकिन उनके परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे कोई कोचिंग ज्वाइन कर सकें. आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के पोसुपल्ली गांव के बोन्था रेड्‌डीढ ने बिना किसी कोचिंग के रेलवे में दो नौकरियां पाई.

यूट्यूब से की परीक्षा की तैयारी

बोन्था रेड्‌डी के पास बेहद कम संसाधन थे लेकिन जितने संसाधन थे उन्होंने उसका काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया. रेड्‌डी ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी यूट्यूब के जरिए की. उन्होंने विभिन्न यूट्यूब चैनलों के माध्यम से जीके और रीजनिंग की तैयारी की.

ग्रेजुएशन के बाद शुरू की थी आरआरबी की तैयारी

बोन्था तिरुपति ने मैथ्स, फिजिक्स और कंप्यूटर साइस से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद आरआरबी की तैयारी शुरू की थी. अथक परिश्रम के बाद उन्होंने दक्षिण-पश्चिम रेलवे, बेंगलुरु डिवीजन में ग्रेड-4 सहायक और एक वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के रूप में दो नौकरियां हासिल की.

मंदिर में बैठकर की पढ़ाई

बोन्था रेड्‌डी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए वह उन्होंने फैसला किया कि खेती में पिता की मदद करते हुए परीक्षा की तैयारी करेंगे. इसलिए कोचिंग नहीं गए. उन्होंने बताया कि घर पर मोबाइल में नेटवर्क अच्छा नहीं रहता था. इसलिए उन्होंने खेत के पास में बने एक मंदिर को अपने स्टडी रूम की की तरह यूज किया. तिरुपति रेड्‌डी के अनुसार वह रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे. वह शाम सात बजे से रात 11 बजे तक यूट्यूब पर क्लास अटेंड करते थे और अपने नोट्स तैयार करते थे.

ये भी पढ़ें 

पुलिस ऑफिसर का रोल निभा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, जानें रियल में कितनी हैं पढ़ी-लिखी
CBSE Result 2023 : पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, बेटी घर संभालते हुए 12वीं में लाई 92% मार्क्स

Tags: Jobs news, RRB jobs, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें