‘पहला प्यार’ पर पूर्व उपराष्ट्रपति ने दी थी सीख, राघव चड्ढा ने मानी बात, परिणीति से कर ली सगाई, वीडियो वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ आम आदमी पाार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. दोनों ने 13 मई को सगाई की. कपल की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सेरेमनी के बाद से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस को फोटोज में दोनों के पहले प्यार की झलक मिली है. इस बीच राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उन्हें पहले प्यार पर खूबसूरत सबक देते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, वेंकैया नायडू जब पिछले साल उपराष्ट्रपति पद से सेवा निवृत्त हुए थे, तब राघव चड्ढा ने संसद में उनके प्रति अपना सम्मान जताते हुए एक स्पीच दी थी. वे अपने भाषण की शुरुआत में कहते हैं, ‘हर व्यक्ति को अपना पहला अनुभव याद होता है. स्कूल का पहला दिन, पहला स्कूल प्रिंसीपल, पहली टीचर और पहला प्यार. मैंने जब अपने संसदीय जीवन की शुरुआत की, तब आपका संरक्षण मुझे प्राप्त था. मैं सदैव आपको याद रखूंगा सर.’

Tags: Parineeti chopra, Raghav Chadha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें