Gumla News: जमीन विवाद में दंपती की टांगी से काटकर हत्या, चचेरा भाई ने दिया घटना को अंजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र के बाजरा गांव में चचेरा भाई लियुस खड़िया ने सो रहे दंपती राजू खड़िया (45) व उसकी पत्नी आशा देवी (40) की टांगी से काटकर हत्या कर दी. चचेरे भाई लियुस खड़िया (55) ने दोनों को निर्मम तरीके से काट डाला. घटना की जनकारी मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी.

आरोपी लियुस खड़िया ने पहले भी राजू खड़िया की मां की भी हत्या कर दी थी. हाल के दिनों में वह जमानत पर जेल से बाहर था. हत्या का मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. पालकोट पुलिस को दंपति की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ गांव पहुंची. दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि राजू खड़िया चंडीगढ़ में रहता था वह 6 दिन पहले गांव आया था.

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व राजू खड़िया की मां की भी लियुस खड़िया ने हत्या कर दी थी. उस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था. इसी डर से राजू खड़िया चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी कर अपना घर का भरण पोषण कर रहा था. मृतक दंपती के तीन‌ बेटे व दो बेटी हैं. सभी गांव में ही रहते हैं. बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी ने बताया कि दंपति की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई. छानबीन के क्रम में ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन विवाद चल रहा था. वह 3 दिन पूर्व पेड़ से लाह तोड़ने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने जमीन विवाद में हत्या की बात भी कबूल की है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 20:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें