नौसेना में सिविलियन कार्मिकों की निकली भर्ती, 1.12 लाख तक होगा वेतन, 372 पदों के लिए शुरू हुआ ‘रजिस्‍ट्रेशन’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Indian Navy Bharti 2023: भारतीय नौसेना ने चार्जमैन-।। के पद के लिए कुल 372 भर्तियां निकाली हैं. चार्जमैन-।। को पूर्व में चार्जमैन के तौर  जाना जाता था. भर्तियों के लिए भारतीय नौसेना की वेबसाइट www.joinindiannavy.gon.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

चार्जमैन-।। पद के लिए चयनित अभ्‍यर्थियों को मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान मुख्‍यालय, विशाखापत्‍तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान मुख्‍यालय, कोच्चि स्थि‍त दक्षिणी नौसेना कमान मुख्‍यालय और पोर्टब्‍लेयर स्थित अंडमान तथा निकोबार कमान मुख्‍यालय की प्रशासनिक नियंत्रणाधीन इकाइयों में तैनात किया जाएगा.

नौसेना ने चार्जमैन-।। के अंतर्गत आने वाले विभिन्‍न पदों के लिए शैक्षणिक योग्‍यता मान्‍यताप्राप्‍त विश्‍वविद्यालय से भौतिकी/केमिस्‍ट्री/गणित के साथ विज्ञान में डिग्री अथवा विश्‍वविद्यालय अथवा बोर्ड से विषयक्षेत्र में इंजीनियरिंग या संबंधित ट्रेड में डिप्‍लोमा निर्धारित की है.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थियों की आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा का निर्धारण शिक्षा बोर्ड के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन के आधार होगा. जन्म तिथि के सबूत के तौर पर जन्म प्रमाण-पत्र पर भी विचार किया जा सकता है. इसके अलावा, मात्र उम्‍मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: नौसेना में कौन बन सकता है नाविक, कितनी मिलती है सैलरी?

ऑनलाइन पंजीकरण 

  • शुरू होने की तारीख : 14 मई 2023, सुबह 11 बजे से 
  • बंद होने की तारीख  : 29 मई 2023, रात्रि 11 बजे तक

वेतनमान
चार्जमैन-11 पद पर भर्तियां साधारण केंद्रीय सेवा के अंतर्गत समूह ख में की जाएंगी. यह भर्तियां अराजपत्रित ओर गर अनुसचिवीय होंगी. इन पदों के लिए चयनित उम्‍मीदवारों को वेतन मैट्रिक्‍म में वेतनमान स्‍तर-6 के तहत भुगतान किया जाएगा, जो 35 हजार 400 रुपए से 1 लाख 12 हजार 400 रुपए के बीच होगा. 

भर्ती के ट्रेड और कुल पद

इलेक्ट्रिकल समूह 

  • इलेक्ट्रिकल फिटर – 42
शस्‍त्र समूह 

  • इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स फिटर – 11 
  • गाइरो फिटर – 05
  • रेडियो फिटर – 07 
  • राडार फिटर – 11 
  • सोनार फिटर – 06
  • इंस्‍ट्रूमेंट फिटर – 04 
  • कंप्‍यूटर फिटर – 07 
  • शस्‍त्र फिटर – 08 

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी में 10वीं पास के लिए कौन कौन सी नौकरियां होती हैं

इंजीनियरिंग समूह 

  • बॉयलर मेकर – 03 
  • इंजन फिटर – 46 
  • फाउंडर – 02
  • जीटी फिटर – 12
  • आईसीई फिटर – 22 
  • पाइप फिटर – 21
  • मशीनिस्‍ट – 22 
  • मशीन कंट्रोल फिटर – 05 
  • आरईएफ एवं एसी फिटर – 08 
निर्माण और अनुरक्षण समूह 

  • प्‍लेटर – 28
  • वैल्‍डर – 21 
  • शिपराइट – 23 
  • लैगर – 09 
  • रिगर – 05 
  • शिप फिटर – 06 
  • मिलराइट – 10 
  • आईसीई फिटर क्रेन – 05 
  • पेंटर – 05 
  • सिविल वर्क्‍स – 06 
उत्‍पादन योजना और कंट्रोल समूह 

  • पीपीएंडसी – 12 

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

किस वर्ग के लिए कितनी भर्तियां 

  • अनारक्षित – 216 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 25 
  • अति पिछड़ा वर्ग – 74
  • अनसूचित जाति – 42 
  • अन‍सूचित जनजाति – 15
  • कुल भर्ती – 372 

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Indian army, Indian Army Recruitment, Indian Navy Recruitment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें