न्यू नोएडा जुड़ेगा गाजियाबाद-फरीदाबाद से, नोएडा-ग्रेटर नोएडा भी होंगे कनेक्ट, मिनटों में तय होगा सफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नोएडा. नोएडा प्राधिकरण ने न्यू नोएडा (New Noida) प्रोजेक्ट को लेकर अपना प्लान तैयार कर लिया है. नोएडा प्राधिकरण की मानें तो न्यू नोएडा को सीधे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) के साथ-साथ फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्‍सप्रेसवे से भी जोड़ने का प्लान है. इसके जरिए न्यू नोएडा हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) सहित कई शहरों से जुड़ जाएगा. खास बात यह है कि न्यू नोएडा के बस जाने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) भी सीधे जुड़ जाएगा. साथ ही फरीदाबाद की दूरी भी कम हो जाएगी. इसके साथ ही नोएडा और फरीदाबाद दोनों औद्योगिक शहरों के विकास को रफ्तार मिलेगी.

बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए फरीदाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी काफी कम हो जाएगी. साथ ही इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन आपस में कनेक्ट हो जाएगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चोला इंडस्ट्रियल एरिया से जोड़ने के लिए यमुना अथॉरिटी ने बुलंदशहर के 87 गांवों को यमुना अथॉरिटी में शामिल करने का प्लान तैयार किया है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चोला रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए यमुना अथॉरिटी नया एक्सप्रेसवे भी बनाने जा रही है.

दिल्ली-एनसीआर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे एक अच्छा माध्यम साबित हो सकता है.

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा न्यू नोएडा
दिल्ली-एनसीआर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे एक अच्छा माध्यम साबित हो सकता है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए साल 2024 डेडलाइन तय की गई है. तकरीबन 31 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी और फरीदाबाद की दूरी कम हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट की दूरी काफी घट जाएगी. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर तकरीबन 1700 करोड़ रुपये खर्च आने वाला है.

बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे हरियाणा के बल्लभगढ़ से शुरू होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड से शुरू होकर नोएडा एयरपोर्ट तक बनाया जाएगा. यह एक्सप्रेसवे यमुना नदी पर बनने वाले नए पुल से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्‍सप्रेसवे से जुड़ेगा. बता दें कि यमुना नदी पर 8 लेन का एक और नया पुल बनाया जाएगा.

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बल्लभगढ़ से शुरू होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड से होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद-नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे, मात्र 30 मिनट का होगा सफर, ये रहा पूरा रूट

गौरतलब है कि यूपी की योगी सरकार नए नोएडा बसाने की तैयारी तेज कर दी है. दादरी और बुलंदशहर के गावों की जमीन पर नए नोएडा बसाने की तैयारी है.नोएडा प्राधिकरण इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू करेगी. नोएडा प्राधिकरण किसानों से जमीन खरीदने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है. ऐसे में अब दादरी और बुलंदशहर के नजदीक तकरीबन 87 गांवों की जमीन के भाव भी बढ़ सकते है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें