नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर (Delhi- NCR) में रहने वाले लोगों के लिए एक और अच्छी खबर आई है. यूपी और हरियाणा सरकार (UP and Haryana Govt) मिलकर फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है, जिसके बन जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों की दूरियां घट जाएंगी. खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दादरी और बुलंदशहर में प्रस्तावित न्यू नोएडा, फरीदाबाद सहित यूपी और हरियाणा के कई और जिलों में आवागमन की सुविधा और आसान हो जाएगी. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए यमुना नदी पर एक और पुल बनाने का भी प्लान तैयार कर लिया गया है. इस पुल के निर्माण में आधा पैसा हरियाणा और आधा नोएडा प्राधिकरण देगा.
इस एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर बन रहे 600 मीटर पुल पर तकरीबन 300 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है. फिलहाल इस पुल का अलाइनमेंट का काम फाइनल नहीं हुआ है. वहीं, अगर पुल की एप्रोच रोड की बात करें तो नोएडा अपनी तरफ से एप्रोच रोड बनवाएगा और फरीदाबाद की तरफ हरियाणा सरकार काम करवाएगा.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसा रहा परफॉर्मेंस

नोएडा पुलिस के SI पर दबंगों ने बोला हमला, जानें-फिर क्या हुआ आरोपियों का हाल?

पंजाब सरकार पठानकोट में बना रही सर्किट हाउस, इन लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

Aadhar Card बनाने का खर्च 20 हजार रुपये, आखिर क्या है इसके पीछे का खेल? जानकर रह जाएंगे दंग

Delhi Metro में कपल का Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने ली क्लास, बोले- मेरे देश को अफगानिस्तान मत बनाओ

Delhi Metro: किसिंग सीन के बाद नजर आया एक्शन! जरा सी बात पर हुई मारपीट, Video में चलते दिखे लात-घूंसे

सत्येंद्र जैन ED केस में जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैं जेल में बंद

UP Nikay Chunav 2023: BJP की जीत के कई मायने, मुस्लिम वोटर्स का भी मिला समर्थन!

‘अवैध रूप से पद पर तैनात’, दिल्ली के IAS आशीष मोरे को केजरीवाल सरकार ने भेजा शोकॉज नोटिस

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की सेल में शिफ्ट किए गए 2 कैदी, अब जेल अधीक्षक पर एक्शन, जानें क्या थी वजह

Mental Disorders: सीआईएसएफ के जवानों से बोले विशेषज्ञ, दिगागी सेहत रखनी है दुरुस्त, तो माननी होंगे यह 7 बातें
एफएनजी एक्सप्रेसवे का काम काफी सालों से लटका हुआ था. (Image : Canva)
दिल्ली-एनसीआर के लिए कितना अहम है यह एक्सप्रेसवे
दिल्ली-एनसीआर की अहम कनेक्टिविटी वाले इस प्रोजेक्ट में पिछले कई महीनों से कुच पेंच फंस गया था. यमुना नदी पर बनने वाली पुल की जिम्मेदारी लेने से ने तो हरियाणा सरकार और न ही नोएडा प्राधिकरण यानी यूपी सरकार ही तैयार थी. लेकिन, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने अब इसका समाधान निकाल लिया है. हरियाणा सरकार औऱ नोएडा प्राधिकऱण दोनों मिलकर इस पुल का रखरखाव देखेगी. इसके लिए दोनों ने एक-दूसरे को स्वीकृति दे दी है.
बता दें कि इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को हरियाणा के मास्टर प्लान में भी शामिल किया जा चुका है. ऐसे में यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर के लिए अहम कड़ी साबित हो सकता है. इसके लिए यमुना नदी पर बनने वाले पुल का डीपीआर पीडब्ल्यूडी तैयार कराएगी. नोएडा की तरफ से एफएनजी का अलाइनमेंट एक्सप्रेसवे तक तय है. इस पुल का निर्माण मंगरौली के आसपास यमुना नदी के पास होगा. फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद की सीधी कनेक्टिविटी को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने भी जरूरी माना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi-NCR News, Expressway New Proposal, Faridabad News, Ghaziabad News, Noida news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 18:13 IST








