
सांप की कोई भी प्रजाति बेहद डरावनी होती है. आम लोग सांपों से हमेशा दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझते हैं. साँपों में किंग कोबरा सबसे खतरनाक माना जाता है. जिसके जहर से बचना लगभग नामुमकिन होता है. ऐसे में अगर इस खतरनाक जीव से सामना हो जाए, तो सामने वाले की सिट्टी पिट्टी गुम होना तय हो जाता है. कई बार ये खतरनाक जीव ऐसी जगह अपना बसेरा डालते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जहाँ पर किंग कोबरा ने छुपने के लिए ऐसी जगह खोज निकाली, जिसे देखते ही लोग हैरान रह गए.
ट्विटर अकाउंट @WildLense_India पर शेयर वीडियो में एक किंग कोबरा लोहे की पतले से पाइप में छुपकर बैठा नज़र आया. कोई सोच भी नहीं सकता था कि जहरीला सांप ऐसी जगह बैठा होगा, जिसे देखते ही लोग कांप उठे. जब कोबरा को पाइप से बाहर निकालने की कोशिश की गई तो वो सबको फुंफकार कर डराने लगा.
पाइप में छुपकर बैठ गया ज़हरीला किंग कोबरा
वायरल वीडियो में सबसे पहले नजर आएगा एक पतला सा लोहे का पाइप जो एक घर की दीवार में बने आप में स्कूल में रखा गया था जिसपर कैमरे को क्लोज़ अप करते ही पाइप के अंदर बैठा नजर आया खतरनाक किंग कोबरा. 10 उस किंग कोबरा ने लोहे की पाइप को अपना ठिकाना बना रखा था जिसका पता चलते ही जब उसके रेस्क्यू की कोशिश की गई तू गुस्साएं किंग कोबरा ने आप में निकालकर लोगों को डराना शुरू कर दिया असल में वो उन्हें अपना निशाना बनाना चाहता था, जिसने उसके आराम में दखलंदाजी की थी.
Beware!!!! pic.twitter.com/y4FYgzEQLW
— WildLense® Eco Foundation ???????? (@WildLense_India) May 13, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Amazing wildlife video, Cobra snake, Khabre jara hatke
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 17:34 IST








