MP का यह समाज अब अपनाएगा पंच व्यवस्था, घरेलू विवादों को निपटाने की पहल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय राठौड़/ग्वालियर: वर्तमान में देखा जा रहा है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले आपसी विवाद इतने बड़े हो जाते हैं कि नौबत कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाती है. फिर चाहे पति-पत्नी का तलाक हो अथवा ससुराल व मायके पक्ष के बीच लेनदेन का विवाद. गौर किया जाए तो इन विवादों को आपसी स्तर पर सुलझाया जा सकता है.

अग्रवाल समाज द्वारा इस प्रकार के विवादों को निपटाने के लिए जल्द ही पंच व्यवस्था का सहारा लिया जाएगा. इसकी घोषणा आगामी 22 मई को होने वाले परिचय सम्मेलन में की जाएगी. अग्रवाल वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि समिति द्वारा अंचल में 21 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी, जो संवाद के माध्यम से विवाद निपटाने का प्रयास करेगी.

दोनों को पक्षों को बुलाकर कराएंगे सुलह
आगे बताया कि अक्सर अखबारों और आसपास देखने को मिलता है कि कई छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद कोर्ट-कचहरी में चले जाते हैं. इसके बाद भी दोनों पक्षों के मध्य मनमुटाव जैसी स्थितियां बनी रहती हैं. इसमें दोनों ही पक्षों का पैसा खराब होता है. साथ ही समय की भी बर्बादी होती है. ऐसे में समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा तैयार कमेटी के माध्यम से लोगों के बीच सुलह कराने के लिए एक नियत तिथि पर बुलाया जाएगा और उनके मध्य यथासंभव विवाद को समाप्त करने के सभी प्रयास किए जाएंगे. यह सभी प्रयास संवाद के माध्यम से पूरे किए जाएंगे, ताकि रिश्ते टूटने के बजाय जुड़ सकें और मनमुटाव जैसी स्थितियों से बचा जा सके.

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

कमेटी में होंगे समाज के प्रदुद्धजन
बता दें कि वर्तमान में व्यक्ति जितना आधुनिक होता जा रहा है, उतना ही कहीं न कहीं रिश्तों और अपनों से दूर होता जा रहा है. परिणाम स्वरूप विवाद बढ़ते जा रहे हैं. छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद अक्सर बड़ा रूप धारण कर लेते हैं और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाता है. ऐसे में अग्रवाल समाज की यह पहल टूटते रिश्तों को बचा सकती है. इसके लिए समाज में से ही 21 लोगों की कमेटी तैयार की जाएगी. यह कमेटी हर तहसील के प्रबुद्ध लोगों को शामिल कर की जाएगी.

Tags: Family dispute, Gwalior news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें