Six Underrated Telugu Films: हिंदी ऑडियंस और दुनिया के कई देशों की ऑडियंस पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का क्रेज बढ़ा है. बीते कुछ सालों में अल्लु अर्जुन, विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda), अदिवि शेष, जूनियर एनटीआर (Junior NTR) समेत कई सेलेब्स ने न सिर्फ उत्तर भारत में बल्कि पूरी दुनिया में पहचान बनाई है. साउथ की फिल्म का कंटेंट इतना अच्छा है कि उसे हर कोई पसंद कर रहा है.
01

यहां हम आपको साउथ की ऐसी ही 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ में अंडररेटेड साबित हुईं, लेकिन बॉलीवुड के कंटेंट से कई ज्यादा गुना बेहतर है. इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी 5 से ज्यादा है. (फिल्म पोस्टर)
02

इस लिस्ट में पहला नाम साल 2019 में आई फिल्म ‘दोरासानी’ का है. फिल्म को केवीआर महेंद्र ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म से विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने डेब्यू किया. शिवात्मिका राजशेखर लीड एक्ट्रेस थीं. फिल्म की कहानी 1980 के दशक में सेट की गई है, जिसमें एक अमीर जमींदार की बेटी से एक गरीब चरवाहे को प्यार होता है. (फिल्म पोस्टर)
03

‘ईवारु’ साल 2019 में रिलीज हुई. फिल्म में अदिवी शेष और रजीना कसांद्रा लीड रोल में है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर है. फिल्म में एक भ्रष्ट ऑफिसर की है, जिसे एक महिला ब्लैकमेल करती है. वह उस महिला की खोज करता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. (फिल्म पोस्टर)
04

साल 2018 में आई फिल्म सी/ओ कंचरापलेम में ज्यादा बड़े स्टार्स नहीं थे, जिसकी वजह से फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन क्रिटिक्स ने खूब सराहा. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है. फिल्म की कहानी 4 महिलाओं की कहानी है, जो बेमेल (अपरंपरागत) प्यार करती हैं. इसमें 4 लव स्टोरी के अलग-अलग पहलू दिखाए गे हैं. (फिल्म पोस्टर)
05

साल 2016 में आई ‘क्षणम’ में अदा शर्मा और अदिवी शेष लीड रोल में हैं. यह एक सस्पेंस थ्रिलर है. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है जो अपनी पूर्व प्रेमिका की गुमशुदा बेटी को खोजने के लिए अमेरिका जाता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. (फिल्म पोस्टर)
06

निखिल सिद्धार्थ और स्वाति रेड्डी स्टारर ‘स्वामी रा रा’ एक क्राइम कॉमेडी है. यह फिल्म पुरानी और कीमती मूर्ति चुराने वाले चोरों की कहानी है. फिल्म को सुधीर वर्मा ने डायरेक्ट किया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)
07

‘केयर ऑफ फुटपाथ 2’ में किशन श्रीकांत, अविका गोर और ईशा देओल लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक 14 साल के लड़के की कहानी है, जो बड़ा होकर एक फिल्ममेकर बनना चाहते है और वह कई बाधाओं को पार अपना सपना पूरा करता है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. (फिल्म पोस्टर)








