UP Nikay Chunav Results: अलीगढ़ में हार के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी का आरोप, विवेक बंसल और BJP की थी सांठगांठ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वसीम अहमद/अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच की कलह अब खुलकर सामने आ गई है. अलीगढ़ नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी बनाए गए सीपी गौतम ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हरियाणा के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल से सांठगांठ कर मुझे हराया है. अब कार्रवाई की मांग को लेकर वह कांग्रेस चुनाव कार्यालय के बाहर परिवार सहित धरने पर बैठ गए हैं.

कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी रहे सीपी गौतम का कहना है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है. हाईकमान ने मुझे टिकट दी और विवेक बंसल ने मेरा प्रस्ताव किया. कमेटी में मेरा नाम भेजा और उसके बाद पूरे चुनाव में वह नदारद हो गए. मुझे कष्ट हुआ है. मुझे टिकट मिलने के बाद विवेक बंसल और उनका ग्रुप क्यों नदारद रहा? करीब 7 बार मैं विवेक बंसल के पास धर्म पत्नी को लेकर गया, लेकिन वह नजर नहीं आए. उसके बाद सभासदों के विरोध में काम करते रहे.

इंदिरा गांधी के साथ जेल गया
सीपी गौतम के मुताबिक, पता चला है कि बीजेपी प्रत्याशी प्रशांत सिंघल से विवेक बंसल के पुरान संबंध हैं. वह बीजेपी को जिताने के लिए मेरे साथ खड़े नहीं हुए. साथ ही कहा कि मैं फ्रीडमफाटर परिवार से हूं. सन 1978 में इंदिरा गांधी के साथ जेल गया था. सेवादल में बिहार का प्रभारी हूं. अब मेरी हाईकमान से मांग है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर मुझे न्याय दिलाएं. मुझे हराने में जो लोग दोषी हैं उन पर पार्टी कार्रवाई करे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें