एक जैसी 2 तस्वीरों के बीच ढूंढने हैं 6 अंतर, चुनौती सुलझाने के लिए मिलेंगे 13 सेकेंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बचपन की यादें ताज़ा करनी हो तो एक सी दो तस्वीरों में अंतर खोजने वाली पहेलियां सुलझाने में जुट जाना अच्छा विकल्प है. पहले अखबारों में एक सी दिखने वाली तस्वीर में कभी 5 तो 10 अंतर खोजना होता था. उस दौर में तस्वीर में छुपी ऐसी पहेलियों को सुलझाने का मतलब होता था जीनियस और इंटेलिजेंस का तमगा मिल जाना. ऐसी दिमागी कसरत वाली पहेलियां आज भी खूब चलन में हैं और लोगों की दिमागी परख का काम करती हैं. लेकिन अब वक्त बदल गया है. अब अखबारों या मैगज़ीन में छपने के बजाय इन्टरनेट की दुनिया में छाई रहती हैं ऐसी पहेलियां.

Find 6 differences in two identical pictures: ऑप्टिकल भ्रम चुनौती में एक जैसी 2 तस्वीरों के बीच अंतर तलाशने है. चुनौती वाली तस्वीर में कॉमिक स्ट्रिप डेनिस द मेनेस का एक दृश्य नज़र आ रहा है. जिसमें 2 और लोग मौजूद हैं. ऐसी 2 तस्वीरों में 6 अंतर खोजने के लिए कुल 13 सेकेंड का वक्त दिया गया है.

एक जैसी दो तस्वीर में ढूंढने हैं अंतर
पहेली वाली तस्वीर में कॉमिक स्ट्रिप डेनिस द मेनेस का एक दृश्य नज़र आएगा. जहां हूबहू एक जैसी दो तस्वीरें देख सकते हैं आप. जिसमें मेन कैरेक्टर डेनिस को दो अन्य पात्रों के साथ कमरे में चलते हुए देखा जा सकता है. इन एक जैसी दो तस्वीरों में 6 अंतर खोजने की चुनौती दी गई है. हालांकि काफी गौर से देखने पर भी हूबहू एक सी दिख रही दोनों तस्वीरों में एक भी अंतर खोज पाना पेंचीदा चुनौती है. जिसे सुलझाने में दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ जाएंगे. दोनों तस्वीरों के बीच अंतर तलाशने के चुनौती सुलझाने के लिए दिए गए हैं कुल 13 सेकंड. जिसमे आपको अपना दिमागी कौशल और बाज जैसी तेज नजरों की परीक्षा पास करनी होगी.

6 अंतर खोजने में दिमाग की बज गई बैंड
एक जैसी दो तस्वीरों में अंतर की खोज करना वैसे तो सुनने में बच्चों का खेल लग सकता है. मगर जनाब एक बार इसे सॉल्व करने में जुटने वाला ही इसकी मुश्किलों को समझ सकता है. दरअसल दोनों तस्वीरों में जो अंतर वो बेहद जटिल हैं. जहां तक दिमाग और नज़रें जा ही नहीं पाएंगी. हालांकि कुछ देर की माथापच्ची के बाद तस्वीर में 3 लोग नज़र आ रहे हैं. अंतर की खोज के लिए आपको डेनिस के हाथ, दीवार और दरवाजे के हैंडल, लड़की का बैग और हाथ के साथ जूतों पर फोकस करना होगा. सही जवाब के लिए आपको ऊपर दी गई तस्वीर में देखना होगा.

Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें