एक सप्ताह पहले हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा बेटा ही निकला आरोपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है,पुलिस ने एक हफ्ते पहले हुई महिला की हत्या के आरोप में उसके बेटे और बेटे की प्रेमिका को अरेस्ट किया है,प्रेम संबंध में बाधक बन रही मां को उसके कलयुगी बेटे ने ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।

पिपरी थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले घर के बाहर सोते समय सीता देवी (50) पत्नी स्वर्गीय सुरेश की हत्या कर दी गई थी,मृतका के बेटे नीरज ने अपनी मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी,पुलिस ने घटना की जांच के दौरान हत्या के आरोप में मृतका के बेटे नीरज को अरेस्ट कर लिया,जिसके बाद नीरज ने बताया कि उसकी मां उसकी प्रेमिका उसमा से शादी नही होने दे रही थी,जिसके चलते वह दोनो अलग अलग रह रहे थे और चोरी छिपे अपने प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ कर रहे थे।शादी में बाधक बन रही अपनी मां की उसने अपनी प्रेमिका उसमा के साथ मिलकर हत्या कर दी और खुद ही पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थे।जांच के दौरान आरोपी प्रेमी युगल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध में बाधक बन रही महिला को उसके अपने ही बेटे और उसकी प्रेमिका ने हत्या कर दी थी,हत्या के आरोप में दोनो को अरेस्ट कर लिया गया है,और लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

समर बहादुर सिंह एएसपी ने बताया कि बेटे और प्रेमिका ने ही मिलकर हत्या किया था। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें