Bharatpur News: भरतपुर में पेयजल संकट गहराया, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ललितेश कुशवाहा/भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में गर्मियों के दिनों में पेयजल संकट गहराने लगा है. इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पूर्ति ठप होने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने के साथ पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे है. वहीं लोग पानी की समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग कार्यालय और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं. इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टैंकरो से पानी की सप्लाई की जा रही है. इन टैंकरो के सामने लोगों की लंबी कतारें देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी की समस्या को लेकर लोग कितने परेशान हैं.

अब स्थिति यह हो गई है कि सुबह उठते ही लोगों को पानी की समस्या सताने लगती है. ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी हैडपंप खराब होने के साथ लोगों को दूर दराज इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है और शहरों में लोगो की मांग के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

पानी की कमी से परेशान है शहरी व ग्रामीण लोग..
जिले के निवासी प्रीतम सैनी ने बताया कि इन दिनों शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है. पानी को लेकर लोगों में हाहाकार मचा है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं. शहर में सुबह से ही लोग नलों के सामने बैठ कर पानी आने का इंतजार करते है और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दूर-दराज इलाकों से पानी लाते हुए देखे जा रहे हैं. वही उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग अधिक रहती है. इसके चलते जलदाय विभाग को पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए जिससे पानी की किल्लत दूर हो सके. वही ग्रामीण क्षेत्रों में कई सरकारी हैडपंप है.जो फिलहाल खराब है इन्हें सही कराने के लिए कई बार सबंधित विभाग को लिखित में दिया जा चुका है. लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं होने से लोग दूर दराज से पानी लाकर पूर्ति कर रहे है.

टैंकरों से पानी की सप्लाई..
पानी की किल्लत के चलते जिले में लोगों द्वारा जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए है. जिसके चलते जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा सरकार की ओर से दिए गए पानी के टैंकरों  से पानी की किल्लत वाले क्षेत्रों में सप्लाई करा रहे. गर्मी के मौसम में पानी की मांग अधिक होने के चलते इन टैंकरों के सामने लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है और फिर भी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी लगे हुए हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें