महादेव के इस मंदिर में पड़ती है उगते सूर्य की सीधी किरणें, होती है हर मनोकामना पूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर में वैसे तो कई प्राचीन मंदिर है, जो भक्तो की मान्यताओं को लेकर काफी प्रसिद्ध है. इनमें से एक ऐसा प्राचीन मंदिर है जहां सूर्य की सीधी किरणे महादेव के मंदिर में पड़ती है. हम बात कर रहे है बीकानेर के करमीसर रोड़ स्थित संसोलाव तालाब के पास काशी विश्वनाथ मंदिर की. कई लोग तो इसे पारदर्शी मंदिर भी कहते है. इस मंदिर में सूर्य की सीधी किरणे निज मंदिर में आने से यह काफी प्रसिद्ध है. यहां भक्तो की हर मनोकामना पूरी होती है. मंदिर के पुजारी राजेंद्र कुमार सेवग बड़ा मुन्ना ने बताया कि यह मंदिर करीब 450 साल पुराना है और पूरा मंदिर परिसर संगमरमर से बना हुआ है. संगमरमर पर शानदार नक्काशी की गई है, जो बहुत ही आकर्षक है. रोजाना यहां शहर से हजारों भक्त दर्शन करने के लिए आते है. हर सोमवार को यहां भक्तो की भारी भीड़ नजर आती है.मन्दिर की सार संभाल मोहता समुदाय द्वारा की जाती है.

परिसर में सात मंदिर, कई प्रतिमाएं दुर्लभ

पुजारी ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सात मंदिर बने हुए है. इनमें काशी विश्वनाथ महादेव जी का मंदिर,सर्जन गोपाल का मंदिर,भैरू नाथ मंदिर काशी कोतवाल,सत्यनारायण जी का मंदिर,गणेश जी का मंदिर,हनुमान जी का मंदिर वसूर्यनारायण का जोड़े के साथ मंदिर है. यहां सूर्य भगवान जोड़े सहित विरजमान है जो काफी दुर्लभ होता है, वहीं गणेश भगवान का मंदिर है जो त्रि नेत्र वाले गणेश जी की प्रतिमा है.

पशु पक्षी को डालते है दाना, शाम को करते है हथाई

पुजारी ने बताया कि मंदिर परिसर में भक्त लोग पशु पक्षियों को दाना डालने के लिए आते है. साथ ही कई लोग तो शहर से इस मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे बैठकर भगवान का ध्यान और कई लोग दोस्तों के साथ बैठकर हथाई करते है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें