
हाइलाइट्स
साहिबाबाद से दुहाई तक इस साल जून तक 17 किलोमीटर का स्ट्रेच मार्ग पूरा भी हो जाएगा.
अनुमान है कि यह साल 2025 में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
मेरठ तक के सेक्शन भी अपने तय समय तक तैयार होने की पूरी स्थिति में दिख रहे हैं.
नई दिल्ली. देश में वंदे भारत ट्रेन को कई रूट पर दौड़ाए जाने के बाद अब बारी रैपिड रेल (RAPIDX) चलाने की है. मेरठ से दिल्ली तक दौड़ाने के लिए इस ट्रेन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसके ट्रैक का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है. साहिबाबाद से दुहाई तक इस साल जून तक 17 किलोमीटर का स्ट्रेच मार्ग पूरा भी हो जाएगा. हालांकि, 3 और स्टेशन सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार पर संचालन 2025 में शुरू हो सकता है.
RAPIDX के पूरे ट्रैक को कंप्लीट होने में असल समस्या चौथे स्टेशन जंगपुरा के निर्माण को लेकर आ रही है. जब यह तीनों कॉरीडोर बनकर तैयार हो जाएगा तो इसका ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर जंगपुरा रैपिडेक्स स्टेशन (RAPIDX) पर स्थापित किया जाएगा. स्टेशन के अलावा इसका यार्ड और वेयरहाउस भी जंगपुरा में स्थापित किया जाएगा.
82 किलोमीटर है पूरा कॉरीडोर
RAPIDX का दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ का पूरा कॉरीडोर 82 किलोमीटर लंबा है. इसके रास्ते में कुल 25 रेलवे स्टेशन पड़ते हैं. अनुमान है कि यह साल 2025 में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. यह बात भी तय है कि पूरा कॉरीडोर खोले जाने से पहले ही दिल्ली के यह तीनों स्टेशन भी पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. इसके अलावा मेरठ तक के सेक्शन भी अपने तय समय तक तैयार होने की पूरी स्थिति में दिख रहे हैं. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के अधिकारी का कहना है कि आने वाले दो साल में RAPIDX का पूरा कॉरीडोर बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद दिल्ली से एक घंटे से भी कम समय में पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश तक आवाजाही काफी आसान हो जाएगी.
वंदे भारत जैसी होगी स्पीड
RAPIDX ट्रेन की स्पीड भी वर्तमान में दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन की तरह ही रहेगी. NCRTC के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और मेरठ के बीच यह ट्रेन करीब 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी. इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर होगी. हालांकि, ट्रेन को इससे कुछ कम स्पीड पर ही दौड़ाया जाएगा. इससे दिल्ली से मेरठ तक की दूरी महज 1 घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी. इतना ही नहीं इसमें सफर करने वाले यात्रियों को एसी का वातावरण भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें – FD पर 8 फीसदी की बंपर ब्याज दर का उठाएं फायदा, यह बैंक दे रहा कमाई का मौका
इस रास्ते में आने वाले सभी स्टेशन पर मॉर्डन सुविधाओं के साथ एस्केलर, लिफ्ट और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी. इस ट्रेन को पूरी तरह इकोफ्रेंडली मॉडल के रूप में डिजाइन किया गया है. इसमें एनर्जी बचाने के लिए नई तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह ट्रेन हर साल 2.5 लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड की बचत करेगी. इस ट्रैक पर हर दिन करीब 8 लाख पैसेंजर्स को लाने-ले जाने की क्षमता रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news in hindi, Indian railway, Indian Railway news, Local Trains, Railway Knowledge
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:49 IST








