उत्तर प्रदेश के मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्किट में हिंदू दोस्त के साथ घूम दो मुस्लिम युवतियां के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवतियों का हिंदू युवक के साथ घूमना कुछ अज्ञात युवकों के अच्छा नहीं लगा और उन्होंने उस युवक के साथ मारपीट करने लगे. यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ इसके बाद युवकों ने दोनों ही मुस्लिम युवतियां के पिता का नाम पूछा और उनका वीडियो बनाया. इतना ही नहीं उन दोनों युवतियों के नकाब तक उतारवा दिए.
अपने दोस्त के साथ घूमने वाली मुस्लिम युवतियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में युवतियों साथ बदसलूकी करने वाले युवक पूछते हैं, ‘तुम हिंदुओं को दोस्त बनाओगी’. ये सभी अज्ञात युवक मुस्लिम समुदाय के बताए जा रहे है, जिन्होंने हिंदू युवक का मुस्लिम युवतियों के साथ घूमना अच्छा नहीं लगा. इस पूरे मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है.
आपके शहर से (मेरठ)

सहारनपुर के देवबंद, मेरठ, चंदौली में झड़प, मतगणना के बाद 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी, पुलिसकर्मियों को आई गंभीर चोट

Meerut Gold Price: गिरने के बाद एकबार फिर सोना और चांदी उछले, जानिए आज की कीमत

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

CCSU Admission 2023: 15 मई की बाद शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इन बातों का रखें खास ध्यान

UP Nikay Chunav Result 2023: आखिर मेरठ में टूट ही गई मिथक, देखिए परिणाम

Meerut News: माता की चौकी के साथ आज होगा नौचंदी मेले का शुभारंभ, हाई स्पीड झूले जीतेंगे दिल

Meerut Gold Price: सोने-चांदी का रेट स्थिर, जानिए मेरठ के सर्राफा बाजार का भाव

Meerut News: सीसीएसयू के स्टूडेंट्स को गर्मी से मिलेगी राहत, अब AC लाइब्रेरी में कर सकेंगे पढ़ाई

Gold-silver Price in Meerut : मेरठ में लुढ़के सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, यहां देखें आज का ताजा रेट

Meerut Nagar Nigam Chunav 2023 Live: हरिकांत अहलूवालिया के सिर सजा मेरठ के मेयर का ताज, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर
इस पूरे मामले का तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अज्ञात युवक हिंदू लड़के के साथ मारपीट कर रहे है. इसी वीडियो में युवक का गिरेबां पकड़ कर मार्किट में घुमाया भी जा रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस की जांच कर रही है कि यह आरोपी युवक कहां से थे और उन्होंने इस हरकत को क्यों अंजाम दिया? इस मामले में थाना कोतवाली ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है.
एसपी सिटी मेरठ पीयूष सिंह ने बताया है कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया तो हमने इस पर कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर बाकी लोगों की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Meerut news, UP news, Viral video
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:22 IST








