
Apple iPhone 15 Series: ऐपल इस साल आईफोन 15 सीरीज़ के दो नए फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. वैसे तो आईफोन के हर नए फोन में कई खास फीचर्स होते हैं, लेकिन इस बार का आईफोन भारतीयों के लिए एक अलग ही वजह से खास होने वाला है. दरअसल आईफोन 15 सीरीज़ की मैनुफैक्चरिंग भारत में टाटा ग्रुप करने वाली है.
ट्रेंड फोर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप ने पिछले दिनों ताइवानी कंपनी Wistron Corp’s को खरीद लिया था, और अब स्टील से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाली भारतीय कंपनी को ऐपल से नया आईफोन और आईफोन 15 प्लस मॉडल के निर्माण का ऑर्डर मिला है. बता दें कि इन दोनों फोन के इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है.
TrendForce के मुताबिक, Tata Group, ऐपल के लिए चौथा iPhone असेंबलर बन सकता है. मौजूदा समय में Foxconn, Luxshare, और Pegatron भारत में Apple के लिए iPhones को असेंबल करते हैं.
जैसा कि शुरू से ऐपल के ट्रेंड को देखा गया है नए सप्लायर को हमेशा छोटे ऑर्डर ही दिए जाते हैं, इसलिए नई कंपनी को लेकर भी यही उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट में सामने आया है कि टाटा ग्रुप 2023 के Apple iPhone 15 सीरीज़ के फोन का 5% हिस्सा बनाएगा. वहीं बाकी कंपनियों- फॉक्सकॉन, लक्सशेयर और पेगाट्रॉन के पास इसका प्राइमेरी हिस्सा होगा.
इससे साफ हो जाता है कि कंपनी अपने आईफोन के प्रोडक्शन के लिए चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए भारत में लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर प्लानिंग कर रही है.
सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं नए आईफोन
क्यूपर्टिनो बेस्ड ऐपल से उम्मीद की जा रही है कि वह इस साल सितंबर में Apple iPhone 15 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है. कंपनी के 2023 सीरीज़ में चार मॉडल-iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max होने की उम्मीद की जा रही है. बता दें कि हाल ही में ऐपल ने भारत में दो ऐपल स्टोर खोले हैं. कंपनी का पहला स्टोर मुंबई और दूसरा नई दिल्ली में ओपेन हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Apple, Iphone, Mobile Phone, Tech news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:12 IST









