5वीं 8वीं के रिजल्‍ट में प्राइवेट स्‍कूलों से आगे निकले सरकारी स्‍कूल, आंकडों में देख लें पूरा लेखा जोखा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. MP Board 5th 8th Result 2023: राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. यह रिजल्ट ग्रेड पर आधारित है. ऐसे में बच्चों की टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई है. हालांकि सरकारी स्कूलों ने 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में एक बार फिर से बाजी मारी है. वहीं निजी स्कूलों और मदरसों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों के मुकाबले काफी कम रहा है.

आंकड़ों में देखें पूरा लेखा जोखा
कक्षा 5वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 84.34% है. वहीं निजी स्कूलों का रिजल्ट 79.07% है जबकि मदरसों का रिजल्ट सिर्फ 62.62% है. वहीं 8वीं कक्षा के रिजल्ट की बात करें तो सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.38% है. वहीं निजी स्कूलों का रिजल्ट 75.78% है. जबकि मदरसों का रिजल्ट सिर्फ 44.66% है. बता दें कि 5वीं का ओवरऑल रिजल्ट 82.27% है और 8वीं का रिजल्ट 76.09% है.

ये भी पढ़ें-
MP Board 5th 8th Result: 5वीं और 8वीं की परीक्षा में भी बेटियों का जलवा, लड़कों को छोड़ा पीछे
MP Board 5th, 8th Result 2023 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं के रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

5वीं के रिजल्ट में हुई है गिरावट
इस बार कक्षा पांचवी का 82.27% रिजल्ट है. जबकि बीते साल कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम 90% था. इस बार 7% की रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है.

MP Board 5th 8th Result: रिजल्ट चेक करने के स्टेप

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं कक्षा रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुल कर आएगा.
  • इसमें रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.
  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट कर लें.

5वीं, 8वीं दोनों में लड़कियों का जलवा
कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा रहा है. पांचवी में छात्राओं का रिजल्ट 84.32% रहा है जबकि छात्रों का रिजल्ट 80.34% रहा है. वहीं कक्षा 08वीं में छात्राओं का रिजल्ट 78.86% है जबकि छात्रों का रिजल्ट 73.46% है.

Tags: Board result, Exam result, Mp board results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें