छुट्टियों में मिला होमवर्क, तो धरने पर बैठ गया छात्र, डीएम ऑफिस के सामने लगाई कुर्सी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Boys Protests Over Homework: एक वक्त था, जब बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भरपूर आराम मिलता था और वे खूब खेलते-कूदते थे. हालांकि अब धीरे-धीरे पढ़ाई का पैटर्न बदल चुका है और बच्चों के सिर पर पढ़ाई का बोझ कुछ ज्यादा ही हो गया है. ऐसे में छुट्टियों में भी उन्हें होमवर्क दिया जाता है, जो ज्यादातर छात्रों को अच्छा नहीं लगता है.

हालांकि अब तक आपने शायद ही किसी को होमवर्क के विरोध में धरने पर बैठते हुए देखा होगा. राजस्थान के झुनझुनू से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है. लड़के का नाम प्रांजल बताया जा रहा है और उसने छुट्टियों में मिलने वाले होमवर्क के विरोध का गजब तरीका निकाला है.

धरने पर बैठ गया छात्र
बताया जा रहा है कि प्रांजल को स्कूल में छुट्टियों के लिए होमवर्क मिला था, जो उसे बिल्कुल रास नहीं आया. 14 साल का लड़का कक्षा 9 में पढ़ता है और उसका कहना है कि छुट्टियां इसलिए होती हैंस ताकि बच्चे खेल-कूद सकें. सबके लिए तो छुट्टियां होती हैं, लेकिन बच्चों को छुट्टी के दौरान भी होमवर्क मिलता है यानि उन्हें 365 दिन कोई छुट्टी नहीं दी जाती है. इसी के विरोध में लड़का कलेक्ट्रेट के सामने ही कुर्सी लगाकर धरने पर बैठ गया.

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
लड़के की कलेक्ट्रेट के सामने कुर्सी -मेज लगाकर बैठे हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वो वहीं पर आकर अपना होमवर्क कर रहा है. मज़े की बात ये है कि लड़के की मां भी इसमें उसका साथ दे रही हैं. हर रविवार को लड़का अपना होमवर्क करने यहीं आ रहा है और उसका ये कदम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुर्खियां बटोर रहा है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें