कपिल शर्मा ने बेटी संग किया रैंप वॉक, बेहद लाजवाब है ट्विनिंग, 3 साल की अनायरा पर फैंस लूटा रहे प्यार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली.  जाने माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी 3 साल की बेटी अनायरा शर्मा संग रैम्प वॉक किया है. सोशल मीडिया पर कपिल का अपनी बेटी संग ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ब्लैक आउटफिट बेटी का हाथ पकड़े कपिल की ट्विनिंग बेहद लाजवाब लग रही है.

कॉमेडी किंग कहलाने वाले कपिल शर्मा ने जब अपनी नन्ही परी अनायरा के साथ रैंप पर एंट्री की तो सब की नजरें बस उन्हें देखती ही रह गई. कपिल शर्मा और उनकी बेटी दोनों ही ब्लैक आउटफिट में काफी जच रहे हैं और बेटी अनायरा के चेहरे पर पहली बार रैंप पर वॉक करते गुए गजब का कॉन्फिडेंस देख हर कोई हैरान है. साथ 3 साल की क्यूट अनायरा ने ऑडियंस की ओर वेव किया और फिर कपिल ने जब बेटी से कहा तो उसने लोगों की तरफ फ्लाइंग किस भी दी. कपिल शर्मा के चेहरे पर वीडियो में अपनी बेटी को लेकर खुशी साफ नजर आ रही है.

‘ठाकुर’ के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे संजीव कुमार, 1 सुपरस्टार ने ठुकराई थी फिल्म, यूं चमकी एक्टर की जिंदगी

लोगों को भा गई अनायरा की क्यूटनेस
ये खूबसूरत वीडियो को पापाराजी विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस वीडियो पर यूजर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. जहां एक यूजर ने अनायरा की रैंप वॉक देखकर कमेंट करते हुए लिखा वह काफी कुछ गिन्नी की तरह ही नजर आ रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वह बिलकुल अपनी मां की कार्बन कॉपी है. कुछ लोगों ने अनायरा को बिग बॉस 16 फेम सिंगर अब्दू रोजिक से भी कंपेयर किया है. अनायरा की मासूमियत ने यूजर्स का दिल जीत लिया है.

kapil sharma

कपिल शर्मा ने पहली बार बेटी संग किया रैंप वॉक.
(फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)

बेटे गोला संग भारती सिंह ने भी किया वॉक

इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बच्ची कितनी प्यारी लग रही है. स्माइल भी कितनी क्यूट है सिर्फ इसलिए नहीं कि वह कपिल की बेटी वह सच में बहुत क्यूट है. बता दें कि इस इवेंट में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह भी मौजूद थीं. इसी इवेंट में भारती सिंह भी अपने बेटे गोला के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं.

Tags: Entertainment news., Kapil sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें