MP Board 8th Result: 8वीं में आए कितने नंबर, यहां तुरंत करें चेक, ये रहा Direct link

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (MP Board 8th Result, mpbse.nic.in). एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं के करीब 7.75 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और rskmp.in पर चेक कर सकते हैं. कक्षा 8वीं का रिजल्ट 76.09% रहा है. इसमें सरकारी स्कूलों का 76.38%, निजी स्कूलों का 75.78% और मदरसों का 44.66% रिजल्ट है.

बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में मिलेगा. एमपी बोर्ड 8वीं कक्षा के जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें री-इवैल्युएशन और इम्प्रूवमेंट के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 मई से 30 मई तक री-इवैल्युएशन और इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे.

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं में छात्राओं का रिजल्ट 78.86% और छात्रों का 73.46% रहा है. इसमें भी छात्राओं की परफॉर्मेंस छात्रों से बेहतर है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
1- एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in/mpresults.nic.in/ mpbse.nic.in पर जाएं.
2- मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन के होमपेज पर MPBSE Class 8 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
3- आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो ओपन हो जाएगी.
4- वहां यूजर आईडी और पासवर्ड जैसी जरूरी डिटेल्स एंटर करें.
5- एमपी बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. इसे अच्छी तरह से चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंट आउट भी निकाल लें.

ये भी पढ़ें:
आ गया रिजल्ट, अब 12वीं के बाद क्या करें? करियर काउंसलर की राय से बन जाएगा फ्यूचर
साल 2024 में कब होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा? जारी हुआ पूरा शेड्यूल

Tags: Board result, Mp board results, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें