
कानपुरः वैसे तो आपने गाड़ियों में आग लगने की कई खबरें देखी और सुनी होंगी. आग लगने के कारण ज्यादातर short-circuit या गर्मी की वजह से आग लग जाती है. लेकिन कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक नशेबाज ने खुद अपनी ही बाइक पर आग लगा दी. वजह जान आप हैरान रह जाएंगे.
नशेबाज की बाइक की चाबी कहीं खो गई थी. जिससे नाराज होकर उसने अपनी ही बाइक में आग लगा दी और फिर वह वहां से गायब हो गया. आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया. आनन-फानन में लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी. जिसके बाद दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
घटना की हर तरफ चर्चा
आए दिन सोशल मीडिया पर नशेबाज ओके नशे बाजी करते हुए तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं. लेकिन कानपुर में आया यह वीडियो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. जिसमें युवक ने अपनी ही बाइक पर आग लगा दी. यह मामला कानपुर महानगर के कैंट थाना क्षेत्र के संजय नगर कलवा पुल के पास का है.
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद यह जमकर वायरल होने लगा. कैंट थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त हुई थी. जिसके बाद पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे. उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अभी आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 12:53 IST









