MP Board 5th 8th Result: एमपी बोर्ड के 24 लाख स्टूडेट्स का आज घोषित होगा रिजल्ट, चेक करें अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP Board 5th 8th Result: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार आज 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. इस रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 24 लाख स्टूडेंट्स को है. मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे घोषित करेगा. इसके बाद स्टूडेंट अपने रोल नंबर की सहायता से अपना परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल rskmp.in पर चेक कर सकेंगे.

इस बारे में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद विगत वर्ष मध्यप्रदेश की सरकारी स्कूलों में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी. यह परीक्षा समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी. इसमें लगभग 87 हजार शासकीय शाला, 24 हजार अशासकीय शाला और 1 हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. अब स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा राजधानी भोपाल स्थित महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे.

25 मार्च से शुरू हुए थे एग्जाम
कक्षा पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हुई थीं. कक्षा पांचवी की परीक्षा 31 मार्च और आठवीं की परीक्षा 1 अप्रैल को खत्म हुई थी. इन परीक्षाओं के लिए लगभग 29 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें-
Haryana board result 2023: सबसे पहले कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, तैयार रखें रोल नंबर
JAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट तय समय में होगा घोषित, SMS से कर सकेंगे चेक

MP Board 5th 8th Result कैसे चेक करें

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं कक्षा रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुल कर आएगा.
  • इसमें रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • रिजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.

Tags: Board result, Exam result, Mp board results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें