UP Nikay Chunav 2023: BJP की जीत के कई मायने, मुस्लिम वोटर्स का भी मिला समर्थन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली. उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए नगर न‍िकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 17 नगर न‍िगम सीटों पर कब्जा जमाया. 17 नगर निगम पर भाजपा के मेयर जीते हैं. अहम बात है कि पहली बार भाजपा के पांच मुस्लिम प्रत्याशी भी नगर पंचायत अध्यक्ष बने. भाजपा ने इन चुनावों में कुल 395 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. इनमें नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष, पार्षद पद के लिए 41 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

खास बात ये है कि इन चुनावों में बड़ी संख्या में मुस्लिम पार्षद-सदस्यों ने भी जीत हासिल की है. यूपी में मुसलमानों की आबादी 20 प्रतिशत के करीब है. आमतौर पर यह समुदाय बीजेपी के विरोध में वोट करने के लिए जाना जाता था, लेकिन इन चुनावों में फिजा बदलती नजर आ रही है.

गौरतलब है कि निकाय चुनाव में इस बार मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाली सीटों पर भी भाजपा को जीत मिली है. सपा के गढ़ संभल के सिरसी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कौसर अब्बास, बरेली के धौरा टांडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नदीमुल हसन, हरदोई की गोपामऊ से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव वली मोहम्मद, सहारनपुर के चिल्लकाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर फूल बानो और मुरादाबाद के भोजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर फर्खन्दा जबीं ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा गोरखपुर, अमेठी, सिवालखास, देवबंद सहित अन्य जिलों में BJP के कई मुस्लिम उम्मीदवारों ने पार्षद-सदस्य का चुनाव जीता है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

पुराना लखनऊ में भी भाजपा को फायदा

इन निकाय चुनावों में जहां मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भाजपा को वोट मिला, वहीं मुस्लिम मतों का बिखराव भी भाजपा के लिए संजीवनी बना. अगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो पुराना लखनऊ मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है और यहां से भाजपा को अभी तक सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां भी परचम लहरा दिया. जोन 6 के अंतर्गत आने वाले 22 वार्डों में मुस्लिम मतदाता अधिक हैं, उसके बावजूद भाजपा ने यहां से 14 सीटों पर भगवा लहराया, जो दिखाता है कि इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने BJP सरकार पर भरोसा जताया है.

सूत्र बताते हैं कि इन चुनावों में मुस्लिम वर्ग के मतदाताओं ने ये तय कर लिया था कि जो जिताऊ कैंडिडेट होगा, उसे वोट देंगे, यही वजह है कि जहां भाजपा अन्य दलों के मुकाबले मजबूत थी. वहां मुस्लिम मतदाता भाजपा ले साथ गया.

Tags: CM Yogi Adityanath Ayodhya, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें