Google का सबसे फोन खरीदने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें, फिर मत कहिएगा बताया क्यों नहीं…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गूगल ने पिछले हफ्ते भारत में अपना सबसे किफायती दाम वाला फोन गूगल पिक्सल 7a को लॉन्च कर दिया है. इस फोन का डिज़ाइन और फीचर्स दोनों ही काफी बेहतरीन है. भारत में इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, और ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट के ज़रिए खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि इसपर बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिसके बाद ये फोन थोड़ा काम दाम का मिल जाएगा.

लेकिन नया फोन आने के बाद कुछ लोगों के मन में अभी भी ये कंफ्यूजन होगी कि क्या इसे खरीदना चाहिए या नहीं. इस सवाल का मन में आना भी ज़ाहिर सी बात है, क्योंकि अगर किसी फोन के लिए 40 हज़ार रुपये खर्च किया जा रहा है तो इसके बारे में जानना और भी ज़रूरी हो जाता है. बता दें कि फोन को 43,999 रुपये में पेश किया गया है जो कि इसके 128जीबी स्टोरेज की कीमत है, लेकिन HDFC कार्ड के ज़रिए इसपर 4,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है.

पिक्सल 7a की कीमत को देख जाए तो जो कंपनी ने इसमें अपग्रेड दिए हैं, उस हिसाब से फोन को खरीदना एक अच्छी डील हो सकती है.

पिक्सल 7a के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें मिलने वाला 90Hz रिफ्रेश रेट एक अच्छा एक्सपीरिएंस देगा. ये कंटेंट देखने के लिए एक अच्छा साइज़ प्रदान करता है.

कैमरा क्वालिटी भी है खास
इसके अलावा इसमें ग्राहकों को बेहतरीन कैमरा भी मिलेगा. कैमरा फीचर की बात करें तो पिक्सल 7a में 64 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है. कैमरा क्वालिटी की बात करें तो ये नैचुरल कलर में फोटो प्रदान करता है. कहा जा रहा है कि कम रोशनी में भी ये अच्छी फोटो क्लिक करके देता है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल पेज पर कुछ कैमरा सैंपल फोटो शेयर की हैं, जिससे पता चलता है कि इसमें पोर्टेट फोटो भी बहुत ज़बरदस्त आती है.

सॉफ्टवेयर के तौर पर भी इसमें क्लर-फ्री फास्ट यूज़र इंटरफेस मिलता है. गूगल का ये फोन फ्लैगशिप Tensor G2 के साथ आता है. बता दें कि यही कंपनी के सबसे महंगे पिक्सल 7 सीरीज़ में भी मिलता है. हालांकि एक बात है जो यूज़र को इस नए फोन में नाखुश कर सकती है. वह यह है कंपनी इस नए फोन के साथ चार्जर नहीं दे रही है.

Tags: Google, Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें