एक्टर नहीं पत्रकार बनने का देखा था सपना, बस स्टैण्ड पर चमकी किस्मत, 200 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को इंडस्ट्री में जग्गू दादा’ के नाम से भी जाना जाता है. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. जैकी श्रॉफ हर तरह के किरदार में जान फूंक देते हैं. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैकी कभी नौकरी के लिए दर-दर भटकते थे. एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था. लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया.

आज एक्टिंग की दुनिया में धमाल मचा चुके जैकी श्रॉफ कभी जर्नलिस्ट बनना चाहते थे. बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरवयू में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था. एक फिल्म में उन्होंने जर्नलिस्ट की भूमिका अदा की थी जब उनसे पूछा गया कि जनर्ल‍िस्ट के रोल के लिए क्या उन्होंने कोई रेफरेंस प्वाइंट लिया था. इसपर जैकी ने कहा ‘नहीं कोई रेफरेंस प्वाइंट नहीं था. बल्क‍ि मेरे डैड एक जनर्ल‍िस्ट थे और वे Blitz टैबलॉयड के लिए लिखते थे. मैं भी जनर्ल‍िस्ट बनना चाहता था और इसके लिए मैंने ट्राई भी किया था. लेकिन जब किस्मत में एक्टर बनना लिखा था तो मैं एक्टिंग से कब तक दूर रहता .

मीका सिंह के गाने पर थिरकते नजर आए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, फैंस को भा रहा रोमांटिक अंदाज

बस स्टैण्ड पर खड़े खड़े बदल गई थी किस्मत
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू मं जैकी ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया था. उन्होंने बताया कि वह होटल ताज में जॉब के लिए गए थे. लेकिन डिग्री न होने की वजह से उन्हें वहां नौकरी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी के लिए एयर इंडिया में ट्राई किया. लेकिन कम पढ़े-लिखे होने के कारण वहां भी काम कुछ खास बात नहीं बन पाई. ऐसे ही एक दिन जैकी बस स्टैंड पर खड़े थे और एक शख्स उनके पास आया और पूछा कि मॉडलिंग करोगे? उस वक्त जैकी के पास काम और पैसा दोनों की कमी नहीं उन्होंने हां कह दिया. जैकी ने उस शख्स से पूछा पैसा मिलेगा क्या? फिर क्या था, यहां से जैकी की किस्मत चमक उठी थी.

इन ब्लॉकबस्टर में दिखा चुकें टैलेंट
जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. उनके कई किरदारों को तो लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. जैकी का अपना एक अलग ही स्टाइल है. अपने करियर में अब तक उन्होंने हीरो, राम लखन, खलनायक, कर्मा, सौदागर, परिंदा, रंगीला और बॉर्डर जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. जैकी ने अपने अभिनय सफर में तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. साल 2019 में वह सलमान की फिल्म ‘भारत’ में भी नजर आए थे.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Jackie Shroff

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें