
दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है यह एक टेढ़ा सवाल है क्योंकि इसका जवाब इस पर निर्भर करता है कि हम किस तरह के रेगिस्तान की बात कर रहे हैं. दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान पर बात करने से पहले हमें समझना होगा कि पृथ्वी पर चार तरह के बंजर रेगिस्तान हैं. एक गर्म और सूखे रेगिस्तान जहां साल भर बहुत ही गर्मी और सूखापन यानि शुष्कता रहती है. इसके बाद दूसरे प्रकार के अर्थ शुष्क रेगिस्तान होते हैं जहां लबीं गर्मी और सूखे होते हैं लेकिन छोटी सर्दियों में वहां बारिश हो जाती है. तीसरे तटीय रेगिस्तान होते हैं जहां सबसे ज्यादा नमी मिलती है, लेकिन बारिश फिर भी कम ही होती है. चौथे ठंडे रेगिस्तान होते हैं जो सूखे लेकिन बहुत ही ठंडे होते हैं और सर्दियों में वहां बर्फबारी और बारिश भी होती है. ऐसे मे दस सबसे बड़े रेगिस्तान की सूची में दुनिया के कुछ रोचक इलाके आते है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)








