
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 61वें मुकाबले के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही किसी महेंद्र सिंह धोनी के फैन को होगी. भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर मैदान में माही के पास पहुंचे और उन्हें अपने कपड़ों पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा. माही ने अपने सीनियर के अनुरोध को नजरअंदाज नहीं किया. बड़ा दिल दिखाते हुए भारत के सबसे सफल कप्तान ने गावस्कर के कपड़ों पर उन्हें ऑटोग्रॉफ दिया. जो कोई भी इस एतिहासिक पलों का गवाह बना वो हैरान रह गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 23:56 IST
Author: Up Head Line
Views: 19








