तीन कालेज में पीसीएस परीक्षा आयोजित, केंद्रों का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी- पीसीएस परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिले के तीन कालेज में पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित की गई है। इस दौरान डीएम एसपी ने संयुक्त अभियान के अंतर्गत तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों को शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के डीएम एसपी ने दिशा निर्देश जारी किया।
मालूम हो कि प्रदेश सरकार द्वारा पीसीएस परीक्षा का जिले के तीन कॉलेजों में आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, भवंस मेहता डिग्री कॉलेज, और भवंस मेहता विद्याश्रम इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा को सुचिता पूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों को स्वच्छता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश जारी किया। वहीं भवंस मेहता और भवंस मेहता विद्याश्रम कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सूचितापूर्ण संपन्न कराई जाए।








