फिर चमका रिंकू सिंह का बल्‍ला, नीतीश ने भी ठोकी फिफ्टी, CSK को हराकर KKR प्‍लेऑफ की दौड़ में बरकरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के 61वें मुकाबले में एक बार फिर रिंकू सिंह का जादू चला. कप्‍तान नीतीश राणा के साथ मिलकर रिंकू सिंह ने 99 रन की साझेदारी बनाई और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से जीत दिलाई. दोनों ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा. इसके साथ ही केकेआर ने दो अंक प्राप्‍त कर प्‍लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को बरकरार रखा है. उनके पास 13 मैचों के बाद छह जीत हो गई हैं.

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. 33 रन पर ही नीतीश राणा की टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे. जोसन रॉय 12 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने. दूसरे सलामी बल्‍लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ एक रन के निजी स्‍कोर पर आउट हुए. दीपक चाहर ने अपने तीसरे शिकार के रूप में वेंकटेश अय्यर को नौ रन पर चलता किया.

इससे पहले सुनील नारायण ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये. चक्रवर्ती को दो सफलता मिली लेकिन उन्होंने चार ओवर में 36 रन खर्च किये. एक विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर बेहद फिफायती रहे. उन्‍होंने तीन ओवर में 15 रन दिए. वैभव अरोड़ा ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट प्राप्‍त किया

शिवम दुबे ने 34 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाकर चेन्नई को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया. एक वक्‍त ऐसा भी था जब चेन्नई ने 11वें ओवर में 72 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे लेकिन दुबे ने रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की साझेदारी बनाई. जडेजा ने 20 गेंदों पर 24 रन दिए.

इससे पहले डेवोन कोनवे ने 28 गेंद में 30 रन बनाये. उन्होंने पहले विकेट के लिए रुतुराज गायकवाड़ के साथ 30 जबकि अजिंक्य रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की.

Tags: CSK vs KKR, IPL 2023, KKR vs CSK

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें