
अमित सिंह/प्रयागराज. कहते हैं समाज सेवा की कोई उम्र नहीं होती. जब भी आपके अंदर प्रेरणा का उत्थान हो और सामाजिक बोध हो आप प्रक्रिया के अधीन हो सकते हैं. कुछ ऐसा ही उम्र का हेरफेर निकाय चुनाव में भी देखा गया. इस बार के चुनाव में जहां सबसे कम उम्र की विजयी प्रत्याशी का खिताब 21 वर्ष की सुजाता को मिला है तो वहीं दूसरी ओर सरस ने 68 की उम्र में अपने मोहल्ले की जिम्मेदारी उठाने का कार्य भार मिला है.
सुजाता ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़कर कनिहार वार्ड संख्या 6 से 2,497 मत प्राप्त करते हुए विजय प्राप्त किया है.खास बात यह है कि सुजाता ने स्नातक की पढ़ाई भी की है. वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 28 झूलेलाल नगर से चुनाव जीतने वाली सुनीता दरबारी उर्फ सरस सबसे उम्र दराज पार्षद चुनी गई हैं. वर्तमान में इनकी आयु 68 वर्ष है.
वार्ड की सुख समृद्धि है लक्ष्य
भाजपा की ओर से सुनीता दरबारी ने पर्चा दाखिल किया था और 3,962 मत प्राप्त कर विजय हासिल किया. बता दें कि सुनीता ने स्नातक की पढ़ाई की है. दोनों विजयी पार्षदों का मानना है कि उनका लक्ष्य उनके वार्ड की सुख समृद्धि के लिए समर्पित रहेगा. इसके लिए उन्होंने रूपरेखा बनाने की तैयारी भी कर ली है.








