UP Nikay Chunav Result 2023 : झांसी में निर्दलीय प्रत्याशी ने रचा इतिहास, चुनाव में हासिल किए शून्य वोट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाश्वत सिंह/झांसी. उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए है. नतीजे आने के बाद कई रोचक तथ्य भी सामने आ रहे हैं. प्रदेश में कई जगहों पर अनोखे रिकॉर्ड बने हैं. ऐसे ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना है झांसी जिले में. झांसी की गरौठा तहसील में एक ऐसे पार्षद प्रत्याशी हैं जिनको एक भी वोट नहीं मिला. नतीजे घोषित होते ही यह बात पूरे जिले में आग की तरह फैल गई. हर व्यक्ति इस बात की चर्चा करता दिखाई दे रहा है .

यह रिकॉर्ड राकेश कुशवाहा ने बनाया है. वह गुरसराय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी थे. वार्ड नंबर 23 से इनको कोई भी वोट नहीं मिला है. शून्य वोट लेकर राकेश ने जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में पहली बार एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. यह पहली बार देखा गया है कि चुनाव में लड़ रहे किसी प्रत्याशी को शून्य वोट मिले हो. चौंकाने वाली बात तो यह है कि उन्होंने अपना वोट भी खुद को नहीं दिया. यह चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे गरौठा तहसील और जहां-जहां खबर पहुंची लोग आश्चर्यचकित रह गए.

6 निकायों में निर्दलीय प्रत्याशी ने लहराया परचम
गौरतलब है कि झांसी में नगर निगम समेत कुल 13 नगर निकाय हैं. नगर निगम में भाजपा को बंपर जीत मिली. बरुआसागर, चिरगांव, समथर नगर पालिका में भी भाजपा को जीत हासिल हुई. बड़ागांव नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली. इसके अलावा नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी.

Tags: Jhansi news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें