अब इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, जानिए नई दरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा
डीसीबी बैंक की नई दरें 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी
RBI की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने का असर

नई दिल्ली. आरबीआई की ओर से हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी ब्‍याज दरों में इजाफा शुरू कर दिया है. लोन पर ब्याज दर बढ़ने के अलावा बैंक जमा पर भी ब्याज दरों में इजाफा होने लगा है. इसी कड़ी में मुंबई बेस्ड प्राइवेट सेक्टर के डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है.

1 अक्टूबर, 2022 से नई दरें प्रभावी
डीसीबी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. नई दरें 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हो गई हैं. नई दरें 1 से 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया गया है. बदलाव के बाद, बैंक ने 18 महीने से 120 महीने में मैच्योर होने वाली रिटेल एफडी पर ब्याज दरों में 50 बीपीएस यानी 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है.

डीसीबी बैंक की एफडी पर अधिकतम 7.10 फीसदी की ब्याज दर
बैंक वर्तमान में 7 दिनों से 120 महीने की मैच्योरिटी वाली जमाओं के लिए एफडी ब्याज दर 4.80 फीसदी से 7.00 फीसदी तक प्रदान कर रहा है. बैंक एफडी पर अधिकतम 7.10 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है जो क्रमशः 700 दिनों से 36 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर मिलती है.

ये भी पढ़ें- Explainer : फिक्‍स्‍ड या फ्लोटिंग रेट में किस FD में निवेश करना है बेहतर? किसमें और क्‍यों मिलेगा ज्‍यादा मुनाफा

डीसीबी बैंक की एफडी दरें
7 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 4.80% की ब्याज दर की पेशकश करना जारी रखेगा और 91 दिनों से 6 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर डीसीबी बैंक 5.50% की ब्याज दर की पेशकश करना जारी रखेगा. 6 महीने से 12 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर डीसीबी बैंक 5.70% की ब्याज दर और 12 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी 6.10% की ब्याज दर की पेशकश करना जारी रखेगा.
” isDesktop=”true” id=”4682433″ >
डीसीबी बैंक 12 महीने से अधिक से 15 महीने से कम और 15 महीने से 18 महीने से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर क्रमश: 5.75% और 6.75% की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा. 18 महीने से 700 दिनों से कम समय तक में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक ने ब्याज दर 6.60% से बढ़ाकर 6.75% कर दिया है.  700 दिनों से 36 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक ने ब्याज दर में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी की है. अब इस अवधि में 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा. 36 महीनों से 120 महीनों में मैच्योर होने वाली जमाराशियों पर अब 7.00% की ब्याज दर मिलेगी जो कि पहले 6.60% थी.

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.5 फीसदी बढ़ाकर 5.9 फीसदी की, 3 साल के उच्चस्तर पर
हाल ही में आरबीआई ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट 0.5 फीसदी बढ़ाकर 5.9 फीसदी कर दी. यह इसका 3 साल का उच्चस्तर है. खुदरा महंगाई को काबू में लाने और विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर में आक्रामक वृद्धि से उत्पन्न दबाव से निपटने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया है. इससे पहले, मई में 0.40 फीसदी वृद्धि के बाद जून और अगस्त में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की गई थी. कुल मिलाकर मई से अब तक आरबीआई रेपो रेट में 1.90 फीसदी की वृद्धि कर चुका है.

फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों को बढ़ा चुके हैं कई बैंक
बता दें कि हाल ही में आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक आदि भी अपनी-अपनी एफडी दरों को बढ़ा चुके हैं. दरों में बढ़ोतरी का ये सिलसिला आरबीआई के द्वारा रेपो रेट्स में बढ़ोतरी के बाद शुरू हुआ है.

Tags: Bank FD, FD Rates, Fixed deposits, Money Making Tips, RBI

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें