विजय राठौड़/ग्वालियर: सकल ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों में अब फूल-माला की जगह जनेऊ के माध्यम से सम्मान किया जाएगा. ब्राह्मण समाज के कपिल भार्गव ने बताया कि सकल ब्राह्मण समाज की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इस दौरान सभी ने एक राय होकर सम्मति भी दी है.
निर्णय के अनुसार, अब सम्मान आदि कार्यक्रमों में फूल माला की जगह जनेऊ पहनाकर सम्मान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह निर्णय समाज की युवा पीढ़ी को जनेऊ संस्कार से अवगत कराने और उसके महत्व को समझाने के लिए लिया गया है. ताकि युवा पीढ़ी अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश बखूबी दे सकें.
जनेऊ धारण करने के महत्व
बता दें कि तीन धागों से मिलकर बनाया गया जनेऊ अपितु 3 ऋण का प्रतीक माना जाता है. इसमें देव ऋण, पितृ ऋण, ऋषि ऋण विशेष हैं. इसे सत्व, रज और तम और तीन आश्रमों का भी प्रतीक भी माना जाता है. तीन धागों वाले जनेऊ ब्रह्मचर्य को दर्शाता है. वहीं विवाहित व्यक्ति अथवा गृहस्थ व्यक्ति के लिए 6 धागों का वाला जनेऊ होता है, जिसमें 6 धागों में से तीन धागे स्वयं और तीन धागे पत्नी के लिए माने जाते हैं. गौरतलब है कि हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक व मांगलिक कार्य आदि करने से पूर्व जनेऊ धारण करवाया जाता है. क्योंकि बिना जनेऊ के किसी भी हिंदू व्यक्ति का विवाह संस्कार नहीं होता.
आपके शहर से (ग्वालियर)

छतरपुर की यह संस्था कराती है गरीब कन्याओं के विवाह, फिजूलखर्ची नहीं करती

Bhind News: भिंड में बेमौसम बारिश से सब्जियां सस्ती! रेट जानकर दंग रह जाएंगे

Bageshwar Baba in Bihar : Hanuman Katha का आज दूसरा दिन | Dhirendra Krishna Shashtri | Hindi News

Shivpuri News: बीमार पशुओं के इलाज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, सिर्फ यह नंबर करना होगा डायल

3 साल से प्रताड़ित कर रहे थे बेटा-बहू, पुलिस पहुंची तो दबाने लगे मां के पैर, दर्दनाक है कहानी

Maihar Dham: मंदिर के पट खुलने से…बंद होने तक बंटती है खिचड़ी, अनोखा है यह लंगर

OMG! रीवा के इस गांव में बिजली कनेक्शन, मीटर चालू, बिल भी आता है…पर बत्ती गुल

Indore News : रुचि की मेहनत लाई रंग, औषधीय पौधों पर रिसर्च इंटरनेशनल लेवल पर हुई पब्लिश

Raipur : नशा मुक्त भारत अभियान में CM Bhupesh Baghel | Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya

राम नाम की लगन: अयोध्या के राम नाम बैंक में जमा कर चुके…1 अरब 30 करोड़ से ज्यादा नाम

Bhind News: नदी का पानी प्रदूषित, हजारों मछलियों की मौत, जांच करेगा मत्स्य विभाग
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gwalior news, Mp news, Spirituality
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 21:33 IST








