Mother’s Day: मुजफ्फरपुर में 40 साल पहले खोए बेटे को देख रो पड़ी बूढ़ी मां, बोली- मुझे विश्वास था तू आएगा…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रियांक सौरभ
मुजफ्फरपुर.
दुनिया में मां के रिश्ते को सबसे खास रिश्ता माना जाता है. मां के विश्वास में इतनी शक्ति होती है कि असंभव दिखने वाली चीज भी संभव हो जाती है. ऐसे में मदर्स डे के ठीक पहले मुजफ्फरपुर से एक ऐसा ही खास मामला सामने आया है, जिसमें एक मां को 40 साल पहले बिछड़ा एक बेटा वापस मिल गया. अपने बेटे को सामने देख उसकी मां की आंखें नम हो गईं. बेटे के भी आंसू नहीं थम रहे थे.

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में एक बूढ़ी मां का बेटा 40 वर्ष पहले बिछड़ गया था. काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चला था. घर के लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि अब वो कभी वापस भी लौटेगा. वहीं 70 वर्षीय मां शामपति देवी को उम्मीद थी कि उनका बेटा एक न एक दिन जरूर लौटेगा. बेटे के इंतजार में उसके 40 साल बीत गए, लेकिन बूढ़ी मां की आंखें सड़क के तरफ टिकी रहती थीं. फिर चमत्कार हुआ और बीते 12 मई को उनका बेटा अचानक घर लौट आया.

परिजनों का आरोप, बेटे को बेचा गया था
बूढ़ी मां शामपति देवी ने बताया कि उनका बेटा बृजकिशोर जब 14 साल का था तभी गांव का ही एक गुलाब नाम के व्यक्ति उसे कमाने के लिए बाहर ले गया, लेकिन उसके बाद से ही वो अचानक गायब हो गया. परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को बेच दिया गया. कई वर्षों तक खोजबीन करने के बाद भी बेटा नहीं मिला तो बेटे के वियोग में पिता लालदेव सिंह की मौत हो गई.

बीमारी से कमजोर हो चुका है बृजकिशोर
वहीं करीब 40 साल के बाद शुक्रवार को अचानक बेटा बृजकिशोर वापस लौट आया. उनकी तबियत ठीक नहीं है. वह बेहद कमजोर हो चुका है. उनका आरोप है कि उनके साथ बहुत बुरा हुआ है. उनका शोषण किया गया. उन्होंने बताया कि उनके गांव के ही गुलाब के साथ काम के लिए बाहर गया था, लेकिन वहां जाने के बाद उन्हें बंधुआ मजदूर बना दिया.

बिना पैसे दिए कराया गया काम
उसने बताया कि उसके साथ अलग अलग फैक्ट्री और दुकानों में शोषण होने लगा. बिना पैसा दिए काम कराया जाने लगा. इनकी जिंदगी अलग अलग अस्पतालों में और मंदिर में कट गई. पैसे के अभाव में वह कुछ नहीं कर पा रहा था. बहुत मुश्किल से किसी तरह अब वह घर पहुंच गया है.

Tags: Bihar News, Mothers Day Special, Muzaffarpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें