Uttarakhand Board Result 2023: इस तारीख तक आ सकता है उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, इन वेबसाइटों पर होगा जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UK Uttarakhand Board 10th 12th Result 2023 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं देने वाले छात्रों के लिए अहम खबर है. बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर आपका इंतज़ार जल्द ही समाप्त होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा का रिज़ल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली है और जल्द ही नतीजे जारी किए जाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं, 12वीं परीक्षा की कॉपियां भी चेक कर ली गई हैं.

बता दें कि रिज़ल्ट जारी किए जाने के बाद छात्र उसे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. खबरों की मानें तो उत्तराखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 25 मई तक जारी किया जा सकता है. ऐसे में रिजल्ट संबंधित अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर विजिट करते रहना चाहिए.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ऐसे कर सकते हैं चेक
ध्यान दें कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को उनके रोल नंबर की आवश्यकता होगी. इसलिए उसे अभी से तैयार रखें. इसके अलावा SMS के माध्यम से और मोबाइल एप्लीकेशन पर भी रिजल्ट देखा जा सकेगा. इससे पहले उत्तराखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. जिनमें तक़रीबन 2 लाख 59 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-
देखें यूपीएससी के पिछले 10 साल के टॉपर्स की लिस्ट, अधिकतर के पास है ये डिग्री
Toughest Exam : ये हैं देश की 5 सबसे कठिन परीक्षाएं, पास करके बनते हैं अफसर और इंजीनियर

Tags: Board result, Board Results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें