ICSE Result 2023: 10वीं में आगरा की अविशी सिंह टॉपर, ‘नोबिता’ की है बड़ी फैन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिकांत शर्मा/आगरा. काउंसलिंग फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 14 मई को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया. परिणाम के बाद टॉपर्स के नाम भी सामने आ गए. आगरा के सेंट एंथोनी स्कूल की अविशी को 10वीं में 99.8% अंक प्राप्त हुए हैं. अविशी ने 99.8% अंक प्राप्त करके नेशनल मेरिट में स्थान बनाया है. वह नेशनल टॉपर्स में से एक हैं.

अविशी के पिता विजेंद्र सिंह और मां शशि कपूर डेंटिस्ट हैं. सिकंदरा बोदला रोड पर इनका क्लीनिक है. अविशी की मां शशि ने बताया कि उनकी बेटी आईआईटी या आईएएस में जाना चाहती है. उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देती थी. दसवीं की परीक्षा से पहले अविशी ने जी तोड़ मेहनत की, उन्होंने जब बेटी से कहा कि 10वीं के लिए इतनी मेहनत क्यों कर रही हो तो बेटी ने जवाब दिया कि अगर छोटी कक्षा में अच्छी तैयारी करूंगी तभी बड़ी कक्षा में परेशानी नहीं होगी और अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगी.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखती है
अविशी को स्केटिंग और स्विमिंग करना काफी पसंद है. खेलकूद में भी उनकी काफी रुचि है. अविशी हाल ही में ओलंपियाड में टॉप रैंकिंग में शामिल हुई थी. उनकी मां बताती हैं कि जब कभी अविशी दुखी होती है तो खाने में मैगी जरूर लेती है. वहीं मूड फ्रेश करने के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘नोबिता’ सीरियल देखती है. अविशी का एक छोटा भाई है, जिसका नाम आरव सिंह है. वह आगरा के सेंट पीटर्स स्कूल में पढ़ता है. छोटे भाई ने भी अपनी बहन की पढ़ाई में काफी सहायता की. जब बहन के पेपर थे तो घर के कई काम उसे नहीं करने देता था.

आपके शहर से (आगरा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

अविशी गई वृंदावन घूमने, आज ही आया रिजल्ट
अविशी की मां शशि कपूर ने बताया कि आज हम परिवार के साथ वृंदावन घूमने आए हैं. जब हमें परिणाम घोषित होने की जानकारी मिली तो अविशी के पिता ने मुझे बेटी का रिजल्ट दिखाया. जिसमें हर विषय में 100 में 99 नंबर थे. इसके बाद अविशी के पिता ने कहा कि एक बार टॉपर की लिस्ट जरूर चेक कर लो तो मैंने कहा कि टॉपर में शायद बेटी का नाम नहीं आया होगा. लेकिन जब लिस्ट देखी तो पता चला कि बेटी ने नेशनल में भी टॉप किया है. उन्हें काफी खुशी है कि उनकी बेटी ने इतना अच्छा मुकाम पाया है.

Tags: 10th Board result, Agra news, ICSE, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें