
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बैटर शिवम दुबे ने कोलकाता नाइटराइउर्स के खिलाफ मैच के दौरान एक झन्नाटेदार छक्का जड़ा. वो इस शॉट के माध्यम से भले ही अपने और टीम के लिए छह रन प्राप्त करने में सफल रहे हों लेकिन इसके साथ ही वो मैच के दौरान दर्शकों का मनोरंजन कर रही एक चीयरलीडर को घायल कर बैठे. छक्के के लिए जा रही गेंद इस चीयरलीडर को जा लगी. वो दर्द से परेशान नजर आई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 20:49 IST
Author: Up Head Line
Views: 32








