Saharsa News : इस तारीख तक कर लें पोर्टल पर विद्यार्थियों का डेटा अपलोड, नहीं तो होगी कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. सरफराज आलम/ सहरसा.जिले में संचालित सरकारी, गैर सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय और सभी निजी विद्यालय में पहली से 12 वीं कक्षा तक में पढ़ रहे कुल 5,69,928 बच्चों की सभी जानकारी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड होगी. इसे संबंधित विद्यालय प्रबंधन अपलोड करेगा. इसके लिए 15 मई तक का समय दिया गया है. ऐसा नहीं करने वाले विद्यालय के प्राचार्य, संबंधित प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है.अभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक कुल 4 लाख 48 हजार 30 बच्चे अध्ययनरत हैं। वही सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय जैसे मदरसा और संस्कृत विद्यालय में कुल 9564 और निजी विद्यालयों में 1,12,334 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.

क्या है यू डाइस प्लस 2022-23 पोर्टल

केंद्र सरकार ने सभी तरह के स्कूलों में पढ़ने वाले पहलीसे 12वीं तक के बच्चों की जन्म कुंडली जानने के लिए यू डाइस प्लस पोर्टल लॉच किया है. इस पोर्टल परबच्चे के नाम के साथ माता-पिता का नाम, उनका आवासीय पता और कई सारी जानकारी को अपलोड करना है.शिक्षा विभाग के डीपीओ जियाउल होदा खां ने बताया कि बीते मार्च महीने में उक्त पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने का निर्देश प्राप्त हुआ था. हालांकि कुछ कारणवश पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया नहीं शुरू हो पाई. लेकिन अब युद्ध स्तर पर जानकारी को अपलोड किया जा रहा है. 15 मई तक लास्ट डेट है.

क्या होगा फायदा

सरकार को उक्त पोर्टल से जानकारी मिलेगी कि कौन बच्चा कहां पढ़ रहा है. उन बच्चों को स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मिल रही है या नहीं. उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सुविधाओं का भी लाभ विद्यालय स्तर पर उपलब्ध हो रहा है या नहीं. विभागीय डीपीओ नेबताया कि जिन विद्यालय के बच्चों की पूरी जानकारी उक्त पोर्टल पर अपलोड नहीं रहेगी, उन विद्यालयों के प्राचार्य, संबंधित बीईओ और कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Bihar News, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें