CSK vs KKR Live score: प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी चेन्नई, कोलकाता पर बाहर होने का खतरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. CSK vs KKR Live score: इंडियन प्रीमियर लीग के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के होने जा रहा है. आज मैच में अगर चेन्नई की टीम जीत दर्ज करती है तो वो प्लेऑफ में अपन जगह पक्की कर लेगी वहीं कोलकाता की हार का मतलब होगा उसकी उम्मीद पूरी तरह से खत्म.

इस सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है. हार के साथ शुरुआत करने के बाद टीम ने दो जीत दर्ज की और फिर लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना किया. यहां से टीम की लय बिगड़ी और इस वक्त 12 मुकाबलों के बाद 5 जीत से 10 अंक लेकर टीम आठवें स्थान पर है. चेन्नई ने इस सीजन धमाकेदार खेल दिखाया है. 12 में से अपने 7 मुकाबले में जीत और एक बारिश की भेंट चढे मैच के बाद टीम 15 अंक लेकर दूसरे नंबर पर चल रही है.

पिछले दो मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने लगातार जीत दर्ज की है. मुंबई इंडिंयस और फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टीम चेन्नई की टीम अपनी जगह प्लेऑफ में लगभग पक्की कर चुकी है. कोलकाता को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी. इस सीजन में चेन्नई की टीम ने कोलकाता के खिलाफ 49 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मशीथा पथिराना
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI

रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकु सिंह, आंद्रे रसेल, डेविड वीजा, शार्दुल ठाकुर, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें